Vehicle Sales: फरवरी में वाहनों की बिक्री में हुई बढ़ोतरी, FADA की जारी हुई रिपोर्ट

फरवरी 2024 में वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फाडा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में किस सेगमेंट में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। हम आपको बताने वाले हैं।

Swati tanwar
2 Min Read

फरवरी 2024 में वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फाडा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में किस सेगमेंट में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। हम आपको बताने वाले हैं।

कितनी हुई बिक्री

फरवरी 2024 के दौरान कुल 2029541 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। जिसमें दो पहिया, तीन पहिया, निजी वाहन, कमर्शियल वाहनों के साथ ही ट्रैक्‍टर भी शामिल हैं। सबसे ज्‍यादा बिक्री दो पहिया वाहन सेगमेंट में हुई है। इसके बाद निजी वाहन की बिक्री सबसे ज्‍यादा दर्ज की गई है।

किस सेगमेंट में कितनी बिक्री

1439523 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। निजी वाहनों की बिक्री 330107 यूनिट्स की रही है। तीन पहिया सेगमेंट में 94918 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। कमर्शियल वाहनों में 88367 यूनिट्स बिक्री हुई। ट्रैक्‍टर सेगमेंट में 76626 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

किसमें कितनी बढ़ोतरी

सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी तीन पहिया सेगमेंट में हुई है। इस सेगमेंट में 23.88 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 13.25 फीसदी की बढ़ोतरी दो पहिया वाहन सेगमेंट में रही। तीसरे पायदान पर 12.36 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ निजी वाहन सेगमेंट रहा। 11 फीसदी की बढ़ोतरी ट्रैक्‍टर सेगमेंट में और 4.78 फीसदी की वार्षिक बढ़ोतरी कमर्शियल वाहन सेगमेंट में दर्ज की गई है।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/ford-india-to-restart-operations-with-a-maruti-grand-vitara-rival-patent-image-leaked/

फरवरी 2023 में कितनी बिक्री

फरवरी 2023 में 1794866 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में 1271073 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यात्री वाहन सेगमेंट में 293803, तीन पहिया सेगमेंट में 76619, कमर्शियल सेगमेंट में 84337 और ट्रैक्‍टर सेगमेंट में 69034 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

TAGGED: , ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *