हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को काफी महत्व दिया जाता है। आपको लगभग हर हिंदू परिवार में मिल जाएगा। धार्मिक ग्रंथ में तुलसी देवी को रूप माना गया है। श्री कृष्ण का भी तुलसी विवाह करने की परंपरा है। कहते हैं तुलसी के अंदर भगवान विष्णु का माता लक्ष्मी का वास है। यह पौधा जिस घर में होता है वह सुख शांति समृद्धि रहती है। कहते तुलसी के पौधे घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा रहती है इसे घर में लगाने से घर की नेगेटिव ऊर्जा खाना खत्म हो जाती है। इसके घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। वही घर में पॉजिटिव माहौल रहने से मां लक्ष्मी भी आती है। घर में बरकत बनी रहती है। तुलसी के पौधे की सुबह और शाम पूजा करने से हर मुराद पूरी होती है।
राम और श्याम कौन सी तुलसी होती है शुभ
अब आप ये तो अच्छे से समझ गए कि घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं तुलसी के पौधे भी कितने प्रकार के होते है। रामा तुलसी और श्यामा तुलसी। अब लोगों के मन में अक्सर अक्सर य हदुविधा रहती है कि अपने घर में रामा या श्यामा कौन सी तुलसी लगाई जाये। कौन सी ज्यादाशुभ और लाभकारी होती है । आज हम आपकी दुविधा दूर करेंगे।
वास्तु शास्त्र के माने तो घर में रामा और श्यामा दोनों प्रकार के तुलसी को लगाया जा सकता है दोनों में से किसी को भी लगाए इससे आपके घर सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी। इस बात का ध्यान रखे की रामा और श्यामा तुलसी कार्तिक मास किसी भी गुरुवार को लगानी चाहिए । इससे आपको सबसे अधिक लाभ मिलते हैं ।
रामा तुलसी और श्यामा तुलसी में अंतर
रामा तुलसी जिसे उज्ज्वल तुलसी भी कहते हैं। इसकी पत्तियों को अक्सर पूजा पाठ में अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इसकी पत्ते हरे रंग की होते है स्वाद में हल्की-मीठी लगती है इसे आप खाने और पूजा पाठ दोनों में इस्तेमाल कर सकते हैं।
श्याम तुलसी
इसे कृष्ण तुलसी भी कहते हैं। इस तुलसी के पत्ते रामा तुलसी की तुलना में ज्यादा गहरे या बैंगनी रंग के होते हैं। इसका रंग डार्क होने की वजह से इसका नाम श्यामा तुलसी पड़ा है। क्योंकि भगवान कृष्ण का कलर भी श्याम था। इसलिए तुलसी को श्यामा तुलसी कहते हैं। श्याम तुलसी का आयुर्वेद सबसे अधिक गुणकारी माना जाता है। बेहतर सेहत के लिए आपको इस तुलसी को जरूर खाना चाहिए।
तुलसी लगाने के नियम
तुलसी लगाने के लिए कार्तिक मास का गुरुवार शुभ होता है। कार्तिक मास के गुरुवार शुभ होता है तुलसी को घर की छत पर लगाने से बचना चाहिए। खास करके जातक की कुंडली में धन के भाव में बुध ग्रह उस जातकों को भूलकर छत पर तुलसी नहीं लगाते। इसकी वजह यह है कि तुलसी का संबंध बुध ग्रह से माना जाए।तुलसी को हमेशा घर की ईशान कोण या फिर पश्चिम दिशा में लगाना शुभ होता है। इसे दक्षिण दिशा में लगाना अशुभ होता है।