Mahadev-temple – भगवान शिव का एक ऐसा मंदिर जो साल में सिर्फ एक दिन खुलता है, जानें इसके बारे में

भगवान शिव के मंदिरों में दर्शन करना बहुत अच्छा माना जाता है। भगवान शिव का एक ऐसा मंदिर देश में मौजूद है जो साल में सिर्फ एक बार खुलता है। यहां दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। चलिए आपको इस मंदिर से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताते हैं।

Swati tanwar
2 Min Read

यहां मौजूद है भगवान शिव का अनोखा मंदिर

इस मंदिर का नाम सोमेश्वर महादेव है जो मध्यप्रदेश के रायसेन दुर्ग में मौजूद है। इस मंदिर से एक विवादित इतिहास जुड़ा हुआ है इस वजह से इसके कपाट साल में एक बार सिर्फ महाशिवरात्रि पर खुलते हैं। सोमेश्वर महादेव के कपाट शिवरात्रि के दिन सुबह 6 बजे खुलते हैं और ऐसा माना जाता है कि ये 12 बजे बंद भी हो जाते हैं।

मेले का होता है आयोजन

शिवरात्रि के दौरान यहां भव्य मेले का आयोजन भी किया जाता है। वैसे मंदिर के कपाट बंद होने के बावजूद लोग बाहर से माथा टेकते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अलावा भक्त मनोकामना पूरी होने के लिए यहां गेट पर कपड़ा बांधते हैं।

ये है कहानी

इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में किया गया था। मुगल शासक से विवाद के चलते इसे बहुत पहले बंद कर दिया गया था। 1974 तक इस मंदिर के कपाट बंद रहे थे, लेकिन एक मुहिम के बाद इसके कपाट खोले गए। तब से अभी तक इस मंदिर को शिवरात्रि के दिन कुछ घंटों के लिए खोला जाता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *