Delhi Famous Ram Mandir – दिल्ली के इन मशहूर राम मंदिरों के करें दर्शन

प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर कोई रामलला के दर्शन करके उनका आशीर्वाद पाना चाहता है। हम आपको दिल्ली में स्थित श्रीराम के कुछ ऐसे मशहूर मंदिरों के बारे में बताएंगे, जिनके दर्शन आपको जरूर करने चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे मंदिरों के बारे में।

Swati tanwar
2 Min Read

अशोक विहार

दिल्ली के अशोक विहार में भी एक राम मंदिर स्थित है। इसे कई लोग अयोध्या में बने राम मंदिर के ढांचे से मिलता जुलता भी कहते हैं। यह लगभग 100 फीट ऊंचा है। इसके लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन, केशव पुरम है।

लोधी रोड

नई दिल्ली के लोधी रोड पर भी एक दक्षिण भारतीय राम मंदिर स्थित है। भगवान का ये मंदिर अपनी वास्तुकला शैली के लिए काफी फेमस है। यहां के गर्भगृह में भगवान राम, मां साता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न – और हनुमान की मूर्तियां हैं। इसके लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन, जेएलएन स्टेडियम है।

द्वारका

द्वारका सेक्टर-7 में भी भगवान श्रीराम का मंदिर स्थित है। इसके लिए द्वारका सेक्टर-9, नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।

विवेक विहार

दिल्ली के विवेक विहार में भी प्रभु राम का मंदिर स्थित है। इसके दर्शन की भी काफी मान्यता है। इसके लिए दिलशाद गार्डन, नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *