Curd- दही के साथ नमक खाएं या चीनी ? जानें क्या कहता है आयुर्वेद

Swati tanwar
2 Min Read

लोग भोजन के साथ दही खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग दही चीनी के साथ लेते हैं, तो कुछ नमक के साथ। कुछ ऐसे भी लोग हैं जो दही में कुछ मिलाए बिना ही खा जाते हैं। दही की तासीर गर्म होती है। इसकी प्रकृति अम्लीय होती है और इसे बिना कुछ मिलाए नहीं खाना चाहिए। सेहतमंद रहने के लिए दही में नमक मिलाएं या चीनी? आइये जाने।

ऐसे करें सेवन

आयुर्वेद में साफ कहा गया है कि दही को रात के वक्त खाने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि दही का सेवन रोज न हो। सादा दही खाने के वजाय इसमें मूंग की दाल, शहद, घी, शक्कर और आंवला को मिलाकर खाएं। ऐसा करने से हेल्थ को फायदे होते हैं।

दही में थोड़ी मात्रा में नमक मिलाने से कोई खास नुकसान नहीं होता है। यह शरीर से विषैले तत्‍वों को बाहर भी करता है, लेकिन दही का नेचर एसिडिक होता है। इसल‍िए दही में ज्यादा नमक डालकर खाने से बचना चाहिए।

दही में नमक या चीनी अधिक फायदेमंद क्या?

रोज दही में नमक मिलाकर खाने से स्किन की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। उम्र से पहले सफेद बाल और स्किन पर फुंसी हो सकती हैं। इसलिए दही में नमक डालने से बचना चाहिए। दही में चीनी मिलाकर खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। दही में गुड़ मिलाना भी बेहद लाभकारी है।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/summer-health-concerns-tips-to-prevent-unpleasant-leg-cramps-during-hot-weather/

दही की लस्सी बनाकर पीना भी फायदेमंद

आयुर्वेचार्य के मुताबिक, दही की लस्सी बनाकर पीना गर्मियों में लाभकारी होता है। शरीर में एनर्जी आ जाती है। शरीर का हाइड्रेशन अच्छा रहता है और पानी की कमी नहीं होती। हालांकि अधिक सेवन से बचना चाहिए।

.

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *