Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में पूजा से लेकर पहनावे तक में करें इन रंगो को शामिल

Swati tanwar
3 Min Read

नवरात्र पूरे नौ दिनों तक चलता है। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। भक्तगण मां दुर्गा की पूजा-उपासना के साथ ही पूरे नौ दिनों का उपवास भी रखते हैं। चैत्र नवरात्र की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है, जो 17 नवंबर रामनवमी के साथ समाप्त होगी।

पूजा, व्रत के अलावा नवरात्र में एक और चीज़ का बहुत महत्व होता है वो है रंगों का। नवरात्र में हर दिन का एक कलर होता है। आप भी नवरात्रि के इन नौ रंगों को करें अपने वॉर्डरोब में शामिल।

पहला दिन- लाल रंग
पहले दिन का रंग है लाल। लाल रंग मां दुर्गा का भी पसंदीदा रंग है।

दूसरा दिन- रॉयल ब्लू
नवरात्र के दूसरे दिन का रंग है रॉयल ब्लू। नीला रंग आंतरिक शांति, प्योरिटी और मां दुर्गा का आशीर्वाद होता है। रॉयल ब्लू कलर का सूट अच्छा ऑप्शन रहेगा पहनने के लिए।

तीसरा दिन- पीला
बृहस्पतिवार को पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है और नवरात्र के तीसरे दिन का कलर भी पीला ही है। पीले रंग की शॉर्ट कुर्ती को आप धोती, सिगरेट पैंट्स या लैंगिंग्स के साथ भी पहन सकती हैं।

चौथा दिन- हरा
हरा रंग एनर्जी, पॉजिटिविटी का प्रतीक होता है। साथ ही ये रंग नई शुरुआत की भी पहचान है।

पांचवां दिन- ग्रे
ग्रे यानी स्लेटी रंग बैलेंस लाइफ का प्रतीक माना जाता है। इस दिन आप फ्लोर लेंथ अनारकली का ऑप्शन चुनें।

छठवां दिन- नारंगी
ये रंग भी जोश और उमंग से भरा हुआ है। इस रंग की लॉन्ग स्कर्ट को शर्ट, टॉप के साथ टीमअप करें।

सातवां दिन- सफेद
सफेद रंग शांति, शुद्धता का प्रतीक होता है। इस रंग को आप किसी भी तरह के आउटफिट्स में ट्राई करें। अच्छी लगेंगी।

आठवां दिन- पिंक
नवरात्र के आठवें दिन का रंग पिंक है, जो काफी अट्रैक्टिव और सौम्य होता है।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/total-solar-eclipse-2024-date-time-and-3-important-food-myths-facts-about-surya-grahan/

नौवां दिन- स्काई ब्लू
नवरात्र के आखिरी दिन आसमानी रंग के कपड़े पहनें। इस रंग के साथ भी आप कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *