खेत में किसान मौसम स्टेशन लगाकर जान सकते है बारिश से लेकर ,मिट्टी के तापमान तक की जानकारी ,यहां जाने आया कितना खर्चा

Saroj Kanwar
3 Min Read

किसान खेत में मौसम स्टेशन लगाकर मौसम में जुडी पूरी जानकारी ले सकते हैं। चलिए जाने मौसम स्टेशन कितने में लगेगा इसका फायदा क्या है ।

खेत में किसान ने लगाया मौसम स्टेशन

खेती किसानी में मौसम ,जलवायु और मिट्टी का बहुत असर पड़ता है। अच्छी फसल लेने के लिए सही मौसम में किसानों को खेती करनी चाहिए। मिटटी के तापमान का भी ध्यान रखना चाहिए। वही मौसम की मार से फसल को बचाना चाहिए। इसमें अगर किसान को पता रहे कि कब बारिश होने वाली है तो फसल को सुरक्षित करेंगे। इसके अलावा और भी कई चीजे है जैसे की तापमान इसके बारे में किसानों को पता होना चाहिए जिसके लिए मौसम स्टेशन जिसे वेदर स्टेशन भी कहते हैं। यह बहुत ज्यादा लाभकारी होता है।

इसीलिए किसान अंकुश चोरमुले जो कि महाराष्ट्र के रहने वाले हैं उन्होंने अपने खेत में ही वेदर स्टेशन लगा लिया है तो चलिए सबसे पहले हम आपको बताते हैं की मौसम स्टेशन क्या है इसके क्या फायदे हैं। इसे अगर आप से लगवाना चाहते हैं तो कितना खर्च आएगा।

मौसम स्टेशन

मौसम स्टेशन एक आधुनिक उपकरण है इसमें सेंसर लगे होते है जिनसे वायुमंडलीय और मिट्टी की स्थितियों को मापा जा सकता है, जिसमें बारिश, प्रकाश, तापमान, सापेक्ष आर्द्रता और हवा आदि हैं। वही मिटटी की बात करे तो मिटटी की नमि ,मिटटी का तापमान और मिटटी की थोक विद्युत छलकता जान सकते है। इसके लिए यह तंत्र काम आता है इससे किसानों को बड़ी मदद हो जाती है।

मौसम स्टेशन के फायदे

मौसम स्टेशन लगाने के फायदे नीचे लिखे बिंदु के अनुसार जानिए
मौसम स्टेशन अगर आप में लगाते हैं तो आपको मौसम की सटीक जानकारी होगी जिससे आपकी अपनी फसल नुकसान से बचा सकते हैं। मौसम स्टेशन से यह पता चल जाता है की बारिश कब होने वाली है ,जिसे आप अपनी फसल को सुरक्षित जगह पर रख सकते हैं।
मौसम स्टेशन से किसान मिट्टी की जांच कर सकते हैं मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं जिससे फसल की भी गुणवत्ता बढ़ेगी और उपज
में सुधर होगा।
मौसम स्टेशन की मदद से किसान पानी की बचत कर सकते हैं। अगर उन्हें पता होगा कि कल बारिश होने वाली है तो आज वह सिंचाई नहीं करेंगे।
मौसम स्टेशन के जरिए किसानों को सटीक उत्तर मिलता है। जिसका इस्तेमाल करके वह संसाधनों का सही इस्तेमाल कर सकते हैं।

मौसम स्टेशन लगाने का के खर्चे को लेकर किसान अंकुश चोरमुले बताते हैं की उन्हें सवा लाख का खर्चा आया। वह सांगली महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वह बताते हैं कि वेदर स्टेशन लगाकर वह सॉल्यूशन ढूंढ पाते हैं। वह गन्ने की खेती कर रहे हैं। इस मौसम स्टेशन से उन्हें बहुत फायदा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *