Agra- इन चीजों के लिए भी फेमस है आगरा, जाने यहां की प्रसिद्ध चीजें

Swati tanwar
2 Min Read

हर साल लाखों पर्यटक सिर्फ आगरा का ताजमहल देखने आते हैं। अगर आप आगरा जा रहे हैं, तो ताज महल के अलावा आप इन पर्यटन स्थलों को भी देख सकते हैं, जहां आपको खूबसूरत दृश्य देखने को मिलेगा।

मेहताब बाग

यह बगीचा ताज महल से लगभग 7-8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस बगीचे के एंट्री पर एक फव्वारा है, जिसमें आपको ताज महल की भी खूबसूरती देखने को मिलेगी।

आगरा का किला

आगरा किला एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह किला अकबर के शासनकाल में निर्मित हुआ था। इस किले को मुगल वास्तुकला शैली में बनाया गया था।

फतेहपुर सीकरी

इस शहर की स्थापना 16वीं सदी में सम्राट अकबर ने की थी। यह स्थान यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल है और पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह रेतीले और सफेद संगमरमर से बना है और एक खूबसूरत बगीचे से घिरा हुआ है।

alsoreadTravel-alone- अकेले सफर करते वक़्त खुद के पास रखें ये सेल्फ डिफेंस चीजें

मीना बाजार

यह बाजार आगरा किले में बना है। यहां आपको कई अनूठी चीजें देखने को मिलेंगी। ये वस्तुएं सजा काट रहे कैदियों द्वारा बनाई जाती हैं। मुग़ल काल में केवल राजवंश के सदस्य यहाँ खरीदारी करते थे। शाहजहां और मुमताज इस बाजार में मिले थे।

TAGGED: , ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *