Tata Motors नए वित्त वर्ष में कई कारें पेश करने के लिए तैयार है। इनमें से 2 सीएनजी और एक हैचबैक जल्द ही भारतीय सड़कों पर देखी जा सकती है। आइए, कंपनी की इन अपमिंग कारों के बारे में जान लेते हैं।
Tata Nexon CNG
Tata Nexon iCNG कॉन्सेप्ट को कुछ महीने पहले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया गया था और आने वाले महीनों में इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। ये 1.2L पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होने वाली है।
Tata Curvv EV
इसे 2024 के मध्य तक इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया जाएगा। इसका आईसीई वर्जन भी बाद में लॉन्च किया जाएगा। कर्वव ईवी को Acti.ev प्लेटफॉर्म पर आधारित किया जाएगा, जिसे हाल ही में लॉन्च किए गए पंच ईवी में पेश किया गया था। इसमें एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज होने का दावा किया गया है।
Tata Altroz Racer
इसका 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन 120 PS और 170 Nm का उत्पादन करेगा। इसके अलावा अल्ट्रोज रेसर को कई एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।