भारतीय रेलवे तथा तत्काल टिकट सेवा यात्रियों के लिए एक बेहतरीन सुविधा साबित हुई है। यह सेवा उन यात्रियों के लिए खास है जिन्हें अचानक यात्रा करनी होती है। तत्काल टिकट की बुकिंग समय सीमित होता है और यह अधिक शुल्क पर उपलब्ध होता है। हालाँकि कभी-कभी यात्रियों को अपनी यात्रा करनी पड़ती है ऐसे में सवाल उठता है कि क्या तत्काल टिकट को रद्द किया जा सकता है और अगर हाँ तो रद्द करने की प्रक्रिया कैसी होगी। इस लेख में हम आपको तत्काल टिकट कैंसिलेशन के सभी पहलुओं से परिचित करेंगे ।
तत्काल टिकट सेवा की मुख्य जानकारी
तत्काल टिकट सेवा भारतीय रेलवे की एक विशेष सेवा है जो यात्रियों को यात्रा से एक दिन पहले टिकट बुक करने की अनुमति देता है। यह सेवा उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी होती है जो अचानक यात्रा बनाते हैं अचानक योजना बनाते हैं। तत्काल टिकट की बुकिंग में कुछ खास नियम होते हैं जैसे कि इसका बुकिंग समय ,शुल्क ,कैंसिलेशन नीति और रिफंड प्रक्रिया।
तत्काल टिकट बुकिंग निम्नलिखित बिंदुओं पर आधारित होती है:
बुकिंग का समय: यात्रा से एक दिन पहले।
बुकिंग शुरू होने का समय:
AC क्लास के लिए – सुबह 10:00 बजे।
Non-AC क्लास के लिए – सुबह 11:00 बजे।
अतिरिक्त शुल्क: सामान्य टिकट की तुलना में अधिक।
उपलब्धता: सीमित संख्या में सीटें उपलब्ध होती हैं।
कैंसिलेशन नियम: सामान्य टिकट से अलग।
रिफंड नीति: विशेष शर्तों के आधार पर।
वेटिंग लिस्ट: वेटिंग लिस्ट टिकट भी उपलब्ध होते हैं।
ऑनलाइन बुकिंग: IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप से।
क्या है तकाल टिकट
तत्काल टिकट में विशेष प्रकार का टिकट है जिसे यात्रा से एक दिन पहले ही बुक किया जा सकता है। यह टिकट उन लोगों के लिए बेहद सहायक होता है जिन्हें अचानक यात्रा करनी होती है लेकिन उनकी बुकिंग समय पर नहीं हो पाती। तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू होती है।
AC क्लास: सुबह 10:00 बजे से।
Non-AC क्लास: सुबह 11:00 बजे से।
इन टिकटों का शुल्क सामान्य टिकट से अधिक होता है और सीटों की संख्या भी सीमित होती है। यात्रियों को बुकिंग के समय अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
तत्काल टिकट कैंसिलेशन के नियम
तत्काल टिकट कैंसिलेशन के नियम भी अलग होते है तत्काल टकीकत कैंसिलिंग के नियम सामान्य टिकट से अलग होते है।
यदि आपने किया है तो तत्काल टिकट बुक किया है तो और बाद में यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया है, तो निम्नलिखित नियम लागू होते हैं।
कंफर्म तत्काल टिकट
अगर आपकी तत्काल टिकट कंफर्म हो गई है, तो सामान्य तौर पर इसे कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलता।
हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में जैसे ट्रेन की देरी या रूट परिवर्तन पर रिफंड मिल सकता है।
वेटिंग तत्काल टिकट:
अगर आपकी तत्काल टिकट वेटिंग लिस्ट में है और कंफर्म नहीं होती, तो रेलवे इसे स्वचालित रूप से कैंसिल कर देता है और आपको रिफंड दे दिया जाता है।
रिफंड सामान्यत: बुकिंग चार्ज काटने के बाद किया जाता है।
ट्रेन की देरी:
अगर ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से 3 घंटे या उससे अधिक देर से चलती है, तो आप अपनी कंफर्म तत्काल टिकट कैंसिल कर सकते हैं और पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
यह रिफंड पूरी राशि का होता है।
रूट बदलने पर:
यदि ट्रेन का रूट बदल जाता है और आपका स्टेशन नए रूट पर नहीं आता, तो आप पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
इस स्थिति में आपको कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ता।
लोअर क्लास में यात्रा:
अगर रेलवे आपको आपकी बुक की गई क्लास से निचली क्लास में सीट देता है और आप यात्रा नहीं करना चाहते, तो आप अपनी टिकट कैंसिल कर सकते हैं और पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
रिफंड की राशि क्लास के अंतर की होगी।
तत्काल टिकट कैंसिल करने का तरीका
आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट यह मोबाइल लेकर चिड़िया उनकी अपनी तत्काल टिकट कैंसिल कर सकते हैं।
आप रेलवे स्टेशन के काउंटर पर अपने पीएनआर नंबर के साथ जाकर अपनी टिकट कैंसिल कर सकते हैं।
आप रेलवे की हेल्पलाइन नंबर139 पर कॉल करके भी अपनी टिकट कैंसिल करवा सकते हैं।
वेटिंग तत्काल टिकट के कैंसिलेशन नियम
वेटिंग तत्काल टिकट के कैंसिलेशन के नियम भी थोड़े अलग होते हैं:
अगर वेटिंग टिकट कंफर्म नहीं होती है, तो रेलवे इसे स्वचालित रूप से कैंसिल कर देता है और रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।
रिफंड प्रक्रिया के दौरान बुकिंग चार्ज काट लिया जाता है।
रिफंड आमतौर पर 3-4 दिनों के भीतर आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है।