Mount-Abu- माउंट आबू घूमने जाने का है प्लान तो जानें कितने बजट में, कहां घूमें और कितने दिन

Swati tanwar
2 Min Read

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। अगर आप माउंट आबू घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां हैं जो आपके सफर को आसान बना सकती हैं।

बजट कैसे तय करें

एक वीकेंड ट्रिप के लिए, लगभग 5,000 से 7,000 रुपये प्रति व्यक्ति का बजट काफी होता है, जिसमें ठहरना, खाना और दर्शनीय स्थलों की टिकट शामिल हैं। एक साधारण होटल में रहने का खर्च 1000 से 3000 रुपये के बीच हो सकता है। उसके बाद आपके खानें और टिकट का खर्च होता है। दो व्यक्तियों के भोजन का खर्च लगभग 500 से 1000 रुपये के बीच हो सकता है।

घूमने की जगहें

नक्की झील: माउंट आबू का प्रमुख आकर्षण, नक्की झील में आप बोटिंग कर सकते हैं या झील के किनारे टहल सकते हैं। बोटिंग का खर्च प्रति व्यक्ति लगभग 200 रुपये होता है।
दिलवाड़ा जैन मंदिर: यह विश्व प्रसिद्ध जैन मंदिर माउंट आबू में स्थित है। यहां कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।
गुरु शिखर: माउंट आबू की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित गुरु शिखर से आप पूरे हिल स्टेशन का नजारा ले सकते हैं।
सनसेट पॉइंट: यहां से आप शाम के समय मनमोहक सूर्यास्त देख सकते हैं।

alsoreadOffbeat Destination: शांति और खूबसूरती से भरपूर है कश्मीर की ये जगह, जहां होता है असली जन्नत का एहसास

कितने दिन का प्लान बनाएं

माउंट आबू में 2 से 3 दिन पर्याप्त होते हैं। इस दौरान आप शहर के प्रमुख आकर्षणों का आनंद ले सकते हैं और आराम से घूम सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *