Mosquito Repellent Plants: मच्छरों को भगाने के लिए घर पर लगाएं ये पौधे

Swati tanwar
2 Min Read

गर्मियों और बरसात के मौसम में मच्छरों का आतंक चरम सीमा पर होता है। मच्छर कई खतरनाक बीमारियों, जैसे डेंगू, मलेरिया आदि के वेक्टर होते हैं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी खुशबू आपको जितनी पसंद आएगी, मच्छरों को उतनी ही खराब लगेगी। आइए जानें किन पौधों की मदद से मच्छरों को भगाने में मदद मिल सकती है।

गेंदा

इसकी खुशबू काफी अच्छी होती है, लेकिन मच्छरों और अन्य उड़ने वाले कीड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं आती और उन्हें दूर भगाने में सहायक होती है। मच्छरों को भगाने के लिए गेंदे के पौधे लगाना काफी मददगार साबित हो सकता है।

लैवेंडर

मच्छरों को दूर भगाने के लिए मार्केट में मिलने वाले प्रॉडक्ट Mosquito Repellent में लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसका पौधा अगर आप घर में लगाएंगे, तो इसकी खुशबू से मच्छरों को भगाने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही, लैवेंडर की खुशबू से आपको नींद भी अच्छी आएगी।

रोजमेरी

रोजमेरी के पौधे को एक प्राकृतिक मॉस्किटो रिपेलेंट कहा जाता है, जिनसे मच्छर दूर भागते हैं। नीले फूलों वाले इस खूबसूरत पौधे की खासियत यह है कि ये गर्मी के मौसम में पनपते हैं और इन्हें पनपने के लिए ठंडी और सूखी जगह की जरूरत होती है।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/3-summer-hairstyles-for-long-hairs-to-stay-cool-in-the-scorching-heat/

तुलसी

औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पौधे की महक मच्छरों को बिल्कुल पसन्द नहीं आतीं। घर में तुलसी का पौधा लगाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *