इन राज्यो में भारी बारिश की चेतावनी ,बाढ़ के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया मौसम विभाग ने

Saroj Kanwar
3 Min Read

देश के कई हिस्सी में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है उसके साथ ही मौसम की स्थिति में बड़े बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान के अनुसार अगले कुछ दिनों में कई राज्य में भारी बारिश के साथ मौसम परिवर्तन की संभावना है। इस समय मौसम की उत्तरी सीमा नवसारी ,जलगांव ,अमरावती, चंद्रपुर ,बीजापुर सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही मानसून के आगे बढ़ने से कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में लोग को लेकर भी रेड अलर्ट जारी किया गया है

आई एम डी के अनुसार ,अरुणाचल प्रदेश असम ,मेघालय , नागालैंड ,मणिपुर ,मिजोरम त्रिपुरा और उप हिमालय ,पश्चिम बंगाल में अगले 5 दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर तक प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है । 19 से 21 जून के दौरान उप हिमालय ,पश्चिम बंगाल ,असम ,मेघालय ,अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में आज बारिश को लेकर जारी किया गया है। वहीँ उत्तर प्रदेश में लोग को लेकर भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है

आईएमडी ने मध्य प्रदेश , चंडीगढ़ ,दिल्ली और हरियाणा में हिट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। बिहार के कुछ हिस्सों बाढ़ की लहर का असर भी देखा जा सकता है जिससे वहां के लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है ।

पंजाब ,हरियाणा, चंडीगढ़ ,उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश ,दक्षिण बिहार की राजस्थान के कई इलाको में इस समय अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है हालांकि दिल्ली वासियों को 19 से 22 जून के दौरान गरज बिजली और तेज हवाओं के साथ होने वाली बारिश थोड़ी राहत मिल सकती है।

बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

गंगा ,पश्चिम बंगाल ,बिहार , झारखंड और उड़ीसा में अगले 5 दिनों के दौरान गरज बिजली और तेज हवाओं के साथ में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। और ओडिशा और बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

19 से 21 जून के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है

कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र में 19 से 21 जून के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। 20 और 21 जून को गुजरात में भारी बारिश का अनुमान है जिससे वहां के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *