Met Gala 2024: साड़ी बनाने में ढाई महीने का लगा वक्त, बेहद खास है आलिया की मेट गाला साड़ी

Swati tanwar
2 Min Read

आलिया भट्ट ने 6 मई को मेट गाला कारपेट पर शिरकत की। 2023 में उन्होंने कारपेट पर अपना डेब्यू किया। इस बार आलिया ने अपने लुक से सबको चौंका दिया। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की काफी चर्चा हो रही हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साड़ी को किसने डिजाइन किया और इसे बनाने में डिजाइनर को कितना समय लगा।

सब्यसाची की पहनी साड़ी

आलिया ने बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर सब्यसाची की साड़ी में एंट्री मारी। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आईं। आलिया भट्ट का मेट गाला लुक ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वे इस साल की एक मात्र भारतीय अभिनेत्री हैं जो इवेंट में शामिल हुई हैं। ये साड़ी एक फ्रिंज स्टाइल साड़ी है।

साड़ी बनने में लगे इतने घंटे

डिजाइनर सब्यसाची को आलिया भट्ट की इस साड़ी बनाने में 2 महीने से भी ज्यादा का वक्त लगा है। उनकी साड़ी को बनाने में 1965 घंटे का समय लगा। इसे बनाने में 163 कारीगरों का हाथ है। ये पूरी तरह से हैंडमेड है।

alsoreadDisha-patani- ब्राउन बिकिनी पहन समंदर किनारे दिखी दिशा , पहले नहीं देखा होगा इतना किलर लुक

डेब्यू के दौरान पहना था ये गाउन

उन्होंने ‘कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी’ की थीम पर व्हाइट कलर का गाउन कैरी किया था। ये गाउन फेमस डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया था। इस गाउन को एक लाख व्हाइट मोतियों से बनकर तैयार किया था।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *