घूमने का है प्लान तो उत्तराखंड की ये जगहे है बेस्ट ,जहाँ आप नेचर के साथ ले सकते है ट्रेकिंग का भी मजा

Saroj Kanwar
3 Min Read

देहरादून उत्तराखंड की राजधानी एक ऐसा शहर है जो अपने प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अद्वितीय ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। हिमालय की तलहटी शहर पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थल है। यहां की हरियाली साफ सुथरा वातावरण और ठंडी हवाएं से एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाते हैं। देहरादून शहर दोनों शहर में घूमने और देखने लायक कई स्थान है जो आपके अनोखी खासियत के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आप यहां अपने परिवार या पार्टनर के साथ अगर अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।

रॉबर्स केव

रॉबर्स केव को जिसे स्थानीय लोग गुच्चुपानी नाम से जानते हैं। एक प्राकृतिक गुफा है जहां बहते पानी के बीच चल सकते हैं। यह जगह पिकनिक को रोमांचक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पानी में चलने का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। ये स्थान प्राकृतिक गुफाओं और पानी के झरनो के लिए प्रसिद्ध एडवेंचर प्रेमियों को आकर्षित करता है।

मालसी डियर पार्क

प्राकृतिक प्रेमी और बच्चों के लिए यह एक आदर्श स्थल है यहां हिरणो के साथ-साथ अन्य वन्य जीवों की देख सकते हैं। यह एक मिनी जू है जो आप हिरणो वन्य जीवों को देख सकते है। परिवार और बच्चों के लिए बेहतरीन जगह है।

कलंगा वॉर मेमोरियल

यह स्मारक गोरखा युद्ध और वीर शहीदों की याद में बनाया गया है यहां से शहर का सुंदर दृश्य देखने को मिलता है। यह स्थान इतिहास प्रेमियों के लिए का खास है।

राजाजी नेशनल पार्क और लच्छी वाला

यह राष्ट्रीय उद्यान वन्य जीव प्रेमियों की स्वर्ग है। यहां आप हाथी , बाघ तेंदुआ और विभिन्न पक्षियों को देख सकते हैं । सफारी का आनंद लेने के लिए एक बेहतरीन स्थान है। वहीँ लच्छी वाला एक पिकनिक स्थल है जहां प्राकृतिक जलधारा में तैरने का आनंद ले सकते हैं। यहां के जंगल और हरियाली मन मोहक है। यह स्थान ट्रैकिंग ,पिकनिक और प्राकृतिक जलधारा में तैरने के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा देहरादून में खरीदारी के लिए भी कई बाजार है जहांआप स्थानीय हस्तशिलिप की वस्तुए खरीद सकते है।

पलटन बाजार: यह मुख्य बाजार है जहाँ कपड़े, जूते और स्थानीय हस्तशिल्प की वस्तुएं मिलती हैं।
अस्तले हॉल: यहाँ आप उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद और हस्तशिल्प खरीद सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *