Holi – बनारस, मथुरा, वृंदावन और पुष्कर , जानिए कहां की होली देखने में आएगा कितना खर्चा?

काफी लोग होली का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप इस बार कुछ नया करना चाहते हैं तो आप कुछ बेहतरीन जगह पर जा सकते हैं जहां पर कुछ खास तरीकों से होली का त्यौहार मनाया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि कहाँ पर होली मनाने का कितना खर्च आता है।

Swati tanwar
2 Min Read

काफी लोग होली का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप इस बार कुछ नया करना चाहते हैं तो आप कुछ बेहतरीन जगह पर जा सकते हैं जहां पर कुछ खास तरीकों से होली का त्यौहार मनाया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि कहाँ पर होली मनाने का कितना खर्च आता है।

मथुरा-वृंदावन की होली

दिल्ली से मथुरा तक का सफर यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से केवल दो घंटे का है। दिल्ली से आप अपनी कार या बस के द्वारा मथुरा जा सकते हैं। आप अच्छे होटल में रुपये 500 से 3000 तक की कीमत में कमरा पा सकते हैं। भोजन पर आपको 500 से 1000 तक खर्च करना होगा। आप 4-5 हजार में यहाँ 3-4 दिन बिता सकते हैं।

काशी की होली

काशी की मसान होली बहुत प्रसिद्ध है। यहां मसान होली श्मशान के राख से खेली जाती है। मसान होली महादेव, देवों के भगवान, को समर्पित है। आप यहां आसानी से रुपये 300 से 600 में हॉस्टल पा सकते हैं। काशी में रहना और खाना सस्ता है। आप यहाँ 3-4 दिन 5 हजार रुपये में रह सकते हैं।

alsoreadHoli-holidays-spent-here- होली पर यहां जाएं घूमने , कम खर्चे में मजा आ जाएगा

पुष्कर की होली

हर साल होली के दिन, यहां देश और विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं। ट्रेन का किराया लगभग रुपये 500 से 1500 तक होगा। आप यहां 500 में एक दिन का खान खा सकते हैं। आप 5-7 हजार में आराम से 3-4 दिन यहां रह सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *