GT vs PBKS: जानें कौन हैं Shashank Singh? टीम की लगाई नैया पार

Swati tanwar
2 Min Read

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 17वां मैच बेहद रोमांचक रहा। पंजाब की जीत के हीरो रहे शशांक सिंह। शशांक सिंह ने 29 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाकर पंजाब किंग्स को रोमांचक जीत दिलाई।

ऑक्शन के समय शशांक सिंह को लेकर काफी विवाद हुआ था। आईपीएल 2024 की नीलामी में पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा और नेस वाडिया शशांक सिंह के लिए बोली जीतने के बाद भ्रमित दिखे। ऐसा लग रहा था कि आईपीएल फ्रेंचाइजी का इरादा खिलाड़ी को खरीदने का नहीं था। बाद में फ्रेंचाइजी ने एक बयान जारी कर शशांक के साथ ही आगे बढ़ने का फैसला किया।

गुजरात से छिनी जीत

200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। कप्तान शिखर धवन मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। धवन के आउट होने के बाद पंजाब के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। टीम हार की कगार पर खड़ी दिख रही थी। शशांक ने 29 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से ना केवल अर्धशतकीय पारी खेली बल्कि टीम को जीत भी दिलाई।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/knw-what-is-angkrish-raghuvanshis-ipl-2024-salary/

ऐसा रहा है घरेलु क्रिकेट

शशांक सिंह ने 58 घरेलू टी20 खेले हैं, जिसमें 137.34 की स्ट्राइक रेट से 754 रन बनाए हैं। ऑलराउंडर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हैं। उन्‍होंने 2023 विजय हजारे ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ मैच में 150 रन और 5 विकेट लेने का कमाल किया था।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *