Electric-two-wheelers- Electric Two Wheeler की मांग में हुई बढ़ोतरी, जानें टॉप-5 की डिटेल

बीते महीने देशभर में बड़ी संख्‍या में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। किस कंपनी की ओर से फरवरी 2024 के दौरान कितने इलेक्ट्रिक स्‍कूटर और बाइक की बिक्री की गई है। हम इसकी जानकारी आपको दे रहे हैं। फरवरी 2024 के दौरान कुल 82237 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है।

Swati tanwar
2 Min Read

ओला इलेक्ट्रिक

फरवरी 2024 में दो पहिया वाहनों की बिक्री के मामले में इलेक्ट्रिक स्‍कूटर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक भी टॉप-10 की लिस्‍ट में पहले नंबर पर रही। कंपनी ने बीते महीने कुल 33846 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने जनवरी 2024 में 32252 यूनिट्स की बिक्री की थी।

टीवीएस मोटर्स

कंपनी ने फरवरी 2024 के दौरान कुल 14537 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि जनवरी 2024 के दौरान यह आंकड़ा 15224 का था। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 14.69 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

बजाज ऑटो

बजाज ऑटो ने फरवरी 2024 के दौरान कुल 11698 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने जनवरी में 10828 यूनिट्स की बिक्री की थी।

एथर एनर्जी

कंपनी ने बीते महीने में कुल 9004 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 10071 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/2024-bajaj-pulsar-ns400-5-things-to-expect-in-the-upcoming-pulsar/

ग्रीव्‍स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी

कंपनी ने फरवरी 2024 के दौरान कुल 2484 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि जनवरी 2024 के दौरान यह संख्‍या 2352 थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *