भारत में Compact SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा विकल्प दिए जाते हैं। हम आपको बता रहे हैं साल 2024 में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है।
Mahindra XUV 3XO
इस एसयूवी को 29 अप्रैल 2024 को भारतीय बाजार में लाया जाएगा। कंपनी की ओर से हाल में ही इसके तीन टीजर जारी किए गए हैं। जिनमें एसयूवी के कई फीचर्स की जानकारी दी गई है।
Hyundai Venue Facelift
लंबे समय से यह एसयूवी भी भारतीयों की पसंद रही है। लेकिन इस साल इस एसयूवी का भी फेसलिफ्ट वेरिएंट भारत में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में बदलाव किया जाएगा। इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वेरिएंट को साल के आखिर या अगले साल की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है।
Tata Nexon CNG
कंपनी इस एसयूवी को पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश करती है। लेकिन जल्द ही इसका सीएनजी वर्जन भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से नेक्सन सीएनजी को सितंबर से पहले पेश किया जा सकता है।
alsoreadMaruti-Dzire- मारुति Dzire में होंगे ये पांच बड़े बदलाव, जानें कब होगी लॉन्च
Kia Clavis
कंपनी अपनी इस नई एसयूवी को सोनेट और सेल्टॉस के बीच पोजिशन करेगी। इस एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, ADAS जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।