इस बार अच्छी बारिश के आसार ,समय से पहले मानसून आने की मौसम विभाग की चेतावनी

Saroj Kanwar
4 Min Read

भीषण गर्मी के बीच एक खुश खबर आई है। मौसम विभाग के मुताबिक ,इस बार देश में समय से पहले मानसून दस्तक देने वाला है और 1 जून को केरल पहुंच जाएगा इससे पहले 19 मई को मानसून का अंडमान निकोबार में प्रवेश होगा। मौसम विभाग के अनुसार ,इस बार देश में 100 फीसदी से अधिक बारिश होने की संभावना है। ऐसे में इस बार देश में अच्छे से मानसून की उम्मीद की जा रही है। भारत मौसम विभाग विज्ञान विभाग के अनुसार ,इस साल मानसून 19 मई को अंडमान दीप पर आ सकता है।

आमतौर पर अंडमान दीप में मानसून की शुरुआत सामान्य तारीख 22 मई थी लेकिन मानसून विभाग में मुताबिक इस बार मानसून निर्धारित समय से 3 दिन पहले आ सकता है। ऐसे में मानसून निर्धारित समय से 3 दिन पहले आ सकता है। ऐसे भी मानसून की आने के करीब तारीख 19 मई मानी जा रही है।

एक और अल नीनो कमजोर हो रहा है तो वहीं दूसरी और लानिना स्थितियां सक्रिय हुई है

ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार जहां एक और अल नीनो कमजोर हो रहा है तो वहीं दूसरी और लानिना स्थितियां सक्रिय हुई है जो अच्छे मानसून के लिए अनुकूल मानी जाती है। यही कारण है की इस बार मानसून की जल्दी आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस समय अच्छे मानसून की स्थितियां बन रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 1 जून के आसपास मानसून केरल होते हुए 15 जुलाई को पूरे देश में छा जाएगा। इस बार अच्छी मानसून की बारिश होने की संभावना है क्योंकि लानीना के साथ ही हिन्द महासागर डिपोल स्थितियां भी इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल हो रही है। भारत मौसम विभाग में इस महीने की शुरुआत में सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की थी।

भारतीय प्रायद्वीप में 100% से अधिक मानसून की बारिश का अनुमान लगाया है

अपडेट जानकारी के मुताबिक ,अगले दो दिनों तक देश के दक्षिणी राज्यों केरल ,कर्नाटक और तमिलनाडु में आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है मौसम विभाग के मुताबिक , इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून अंडमान निकोबार दीप समूह , बंगाल की खाड़ी की कुछ भागों में 19 मई को पहुंच सकता है। आईएमडी ने भारतीय प्रायद्वीप में 100% से अधिक मानसून की बारिश का अनुमान लगाया है।

आईएमडी के मुताबिक ,जून से सितंबर के बीच देश में मानसून की बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है। आईएमडी के प्रमुख अधिकारी अनुपम कश्यपी के मुताबिक अपनी सामान्य तिथि 22 मई से पहले बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ेगा।

मानसून को लेकर नया अपडेट

दक्षिण पश्चिम मानसून 19 मई को अंडमान सागर और कुछ उसके भागों में बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा। पूर्वोत्तर भारत में 25 मई को मानसून की शुरुआत होने की संभावना है। वही उत्तर भारत में मानसून 27 जून तक पहुंच सकता है। साल 2024 में देश में सामान्य मानसून की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक ,मानसून की प्रकृति हवा और समुद्री तापमान सहित कई कारकों पर निर्भर करती है । मानसून को लेकर आईएमडी नियमित रूप से इसके बारे में अपडेट जारी करेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *