Best Places to Visit in Jamnagar – जामनगर में घूमने लायक जगह, देखते ही हो जाएंगे हैरान

देश में घूमने की जब बात आती है तो गुजरात भी किसी से पीछे नहीं है, यहां भी ऐसी कई जगह हैं, जो अच्छे-अच्छे शहरों को पीछे छोड़ देती हैं। हाल ही में यहां अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन हुए थे।

Swati tanwar
2 Min Read

देश में घूमने की जब बात आती है तो गुजरात भी किसी से पीछे नहीं है, यहां भी ऐसी कई जगह हैं, जो अच्छे-अच्छे शहरों को पीछे छोड़ देती हैं। हाल ही में यहां अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन हुए थे।

अगर आप भी जामनगर जैसी खूबसूरत जगह पर घूमने का मन बना रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं यहां की कुछ बढ़िया जगहों के बारे में, जहां आप फैमिली के साथ या पार्टनर के साथ बढ़िया प्लानिंग कर सकते हैं।

प्रताप विलास पैलेस

प्रताप विलास पैलेस को जाम रणजीत सिंहजी ने 1907 और 1915 के बीच बनवाया था। पैलेस के खूबसूरत कमरों की दीवारों पर कलाकारों के चित्र और पेंटिंग लगाई गई हैं। यहां तलवारें और कवच भी मौजूद हैं। प्रताप विलास पैलेस लखोटा झील के पास मौजूद है। इसे एक म्यूजियम में बदल दिया गया है। इतिहास प्रेमियों को ये जगह बड़ी ही पसंद आती है।

लखोटा झील और महल

नवानगर के राजा जाम रणमल द्वितीय ने 19वीं शताब्दी के मध्य में रणमल झील को बनवाया गया था। पक्षियों को देखने के लिहाज से जगह बढ़िया है। आप महल के चारों ओर घूमकर शांत वातावरण का मजा ले सकते हैं।

दरबारगढ़ पैलेस

दरबारगढ़ पैलेस जाम साहब का पहला शाही निवास हुआ करता था। दरबारगढ़ पैलेस को 1540 ईस्वी में तैयार किया गया था। दरबारगढ़ पैलेस को राजपूत और यूरोपीय स्थापत्य शैली का मिश्रण है।

alsoreadSolo Trip Guide: अगर आप भी पहली बार कर रहे हैं सोलो ट्रिप, अपनाएं ये टिप्स

खिजड़िया पक्षी सेंचुरी

बच्चों के लिए ये जगह बेस्ट है। 6.05 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली ये जगह अलग-अलग तरह के प्रवासी और निवासी पक्षियों का घर है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *