Yashavi Jaiswal – यह खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी मुसीबत, पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन का ऐलान

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी को राजकोट में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम 106 रनों से जीत हासिल करने में सफल रही थी। भारत के यशस्वी जायसवाल ने 209 रन बनाए थे। जायसवाल की पारी ने टेस्ट मैच में भारत की जीत की नींव रखी थी।

Swati tanwar
2 Min Read

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी को राजकोट में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम 106 रनों से जीत हासिल करने में सफल रही थी। भारत के यशस्वी जायसवाल ने 209 रन बनाए थे। जायसवाल की पारी ने टेस्ट मैच में भारत की जीत की नींव रखी थी।

जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टेस्ट में 9 विकेट लेकर तहलका मचा दिया तो वहीं दूसरी ओर जायसवाल के शतक ने महफिल लूटने का काम किया है। पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन ने जायसवाल को लेकर बात की है और तीसरे टेस्ट से पहले चेतावनी दे डाली है।

माइकल वॉन ने कही ये बात
माइकल वॉन ने जायसवाल को लेकर कहा कि, “वह पिछले साल मुंबई में जयसवाल से मिले थे और अगले दिन उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपना पहला IPL शतक बनाया और अब उसने “दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम” के खिलाफ दोहरा शतक ठोकने में सफलता हासिल की। मैं कहूंगा कि वह इंग्लैंड के लिए एक समस्या है। वह एक अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं”।

जायसवाल तीसरे सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज
जायसवाल टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज हैं। 22 साल और 37 दिन की उम्र में जायसवाल ने टेस्ट में दोहरा शतक लगाने का कमाल किया। भारत के लिए दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी विनोद कांबली हैं, जिनकी उम्र 21 साल और 35 दिन थी जब उन्होंने 1994 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 224 रन बनाए थे।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96/

भारत बनाम इंग्लैंड, टेस्ट सीरीज शेड्यूल (IND vs ENG)
तीसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 15-19 फरवरी, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
चौथा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 23-27 फरवरी, रांची (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम)
पांचवां टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 7-11 मार्च, धर्मशाला (हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

TAGGED: , ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *