अगर आप वाइल्डलाइफ वीडियोज देखना पसंद करते हैं तो सोशल मीडिया पर आप इसका भंडार मिल जाएगा। कई बार आपको जानवर खतरनाक लड़ाई की वीडियो भी देखे होंगे। ऐसे भी वीडियो देखे होंगे जिन्हें देखकर आपका मन विचलती हो जाए या फिर आपके अंदर खौफ बैठ जाता होगा। लेकिन क्या आपने अभी तक दो पक्षियों के हवा में उड़ते हुए एक दूसरे का शिकार छीनते की कोशिश करते हुए देखा होगा।
दो चिलो को एक दूसरे के शिकार छीनने के लिए हवा में लड़ते हुए नजर आ रही है
अगर नहीं देखा तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो देखिये। जिसमें दो चिलो को एक दूसरे के शिकार छीनने के लिए हवा में लड़ते हुए नजर आ रही है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को mukul.soman नामके यूजर ने शेयर किया है । कैप्शन में लिखा है ,मौत का हवाई चक्कर। एक वयस्क और किशोर चील की लड़ाई में उलझ गई। छोटी चील एक मछली के साथ उड़ रही थी जबकि बड़ी चील ने फैसला किया नहीं ये मेरी है।
दो चीलों को हवा में एक-दूसरे से संघर्ष करते और लड़ते हुए देख सकते हैं
वायरल वीडियो में आप दो चीलों को हवा में एक-दूसरे से संघर्ष करते और लड़ते हुए देख सकते हैं। देखकर ऐसा लग रहा है मानो दोनों चील हवा में कलाबाजी दिख रहे हैं। दोनों ने एक ही मछली अपने पंजो में पकड़ रखा है और उसे छीनने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दिया। मछली हासिल करने के लिए दोनों हवा में एक दूसरे पर झपटा हैंलेकिन अंत में मछली उन दोनों की पकड़ से छूटकर जमीन पर गिर जाती है।
चीलों का यह करतब का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कब तक 7.9 मिलियन बार देखा जा चुका है और 2 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने ढेरो कमेंट किया। यूज़र ने लिखा ,बहुत बढ़िया यही तरह का लाइफ टाइम शॉट है। इसके लिए आपको एक पुरस्कार मिलना चाहिए । दूसरे ने कहा ,मैं अब तक का सबसे हैरान करने वाला एरोबिक प्रदर्शन देखा है। प्रकृति बहुत अद्भुत है ।