स्कूलों की छुट्टियों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा ,पंजाब समेत कई राज्य में शीतकालीन अवकाश की घोषणा हो चुकी है। अवकाश कई अलग-अलग तारीखों से शुरू होकर जनवरी और फरवरी 2025 तक चलने वाला है।
हरियाणा में कब से बंद होंगे स्कूल
हरियाणा स्कूलों में सर्दी छुट्टी में ऐलान हो चुका है। वहां 1 से 15 जनवरी 2025 तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। हाल ही में प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इस की घोषणा की।
पंजाब में 24 दिसंबर से हुई छुट्टियां
पंजाब में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 2022 तक स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश केआधिकारिक घोषणा कर दी है। मौसम की स्थिति के आधार पर छुट्टियों की अवधि बढ़ाई की जा सकती है इससे ठंड के मौसम में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
दिल्ली में कितने दिनों तक रहेगी सर्दी की छुट्टी
दिल्ली में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है इसमें सरकार ने 1 जनवरी से 15 जनवरी2025 तक स्कूल जनवरी तक 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। यहां 15 दिन तक सभी स्कूल बंद रहेंगे इसके अलावा क्रिसमस के कारण बीते 25 दिसंबर को भी स्कूल बंद हो गई थी।
जम्मू में फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
जम्मू कश्मीर में कक्षाओं के आधार पर अलग-अलग छुट्टी है। कक्षा 6 से 12 तक के बच्चे शीतकालीन अवकाश 16 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक रहेगा। कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए स्कूल 10 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे। बढ़ती ठंड और लगातार हो रहा है बर्फबारी के चलते ये फैसला लिया गया है।