Road-ministry- सड़क परिवहन मंत्रालय बनाएगा 13,813 किमी का राजमार्ग

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष में 13,813 किलोमीटर राजमार्ग बनाने का लक्ष्य रखा है। अगर वह ऐसा करने में कामयाब रहता है तो यह एक रिकार्ड होगा। मंत्रालय का लक्ष्य 2027-28 तक दो लेन से कम राष्ट्रीय राजमार्गों को खत्म करना है।

Swati tanwar
1 Min Read

इतना हो चूका है निर्माण
2019-20 में 10,237 किमी, 2020-21 में 13,327 किमी, 2021-22 में 10,457 किमी, 2022-23 में 10,331 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया। 2023-24 में दिसंबर तक 6,216 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया जा चुका था।

ये हैं मंत्रालय का लक्ष्य
मंत्रालय का लक्ष्य 2027-28 तक दो लेन से कम राष्ट्रीय राजमार्गों को खत्म करना है। मार्च, 2012 में दो लेन से कम के राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 25,517 किमी थी।
वर्तमान में दो-लेन से कम राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 14,350 किमी है। सड़क मंत्रालय का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में संपत्ति मुद्रीकरण के माध्यम से 40,000 करोड़ रुपये जुटाना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *