इ खबरटुडे के फेक मैसेज मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज,जांच जारी

Saroj Kanwar
2 Min Read

रतलाम,5 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन को लेकर इ खबरटुडे द्वारा प्रसारित समाचार के बाद किसी असामाजिक तत्व द्वारा इ खबरटुके की लिंक के साथ फेक मैसेज व्हाट्सएप पर चला दिया गया। इस मामले को लेकर इ खबरटुडे द्वारा पुलिस को शिकायत की गई है। 

उल्लेखनीय है कि बीती रात इ खबरटुडे द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन का समाचार प्रसारित किया गया था और इस समाचार की लिंक के साथ मैसेज व्हाट्सएप के विभिन्न ग्र्रुप्स में जारी किया गया था। इसके बाद आज सुबह किसी असामाजिक तत्व के द्वारा इ खबरटुडे के मैसेज की भाषा को बदल कर इसमें आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए एक फेक मैसेज व्हाट्सएप पर जारी कर दिया गया। उक्त फेक मैसेज में अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए इ खबरटुडे के समाचार की लिन्क का उपयोग किया गया। 

इस फेक मैसेज के कारण जहां इ खबरटुडे की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया गया वहीं इस फेक मैसेज के कारण संघ के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। इ खबरटुडे की टीम को जैसे ही इस फेक मैसेज के वायरल होने की जानकारी मिली,इ खबरटुडे द्वारा तत्काल सोशल मीडीया पर यह स्पष्टीकरण जारी किया गया कि आपत्तिजनक शब्दों वाला मैसेज फेक मैसेज है जो किसी असामाजिक तत्व द्वारा जानबूझकर लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए फैलाया गया है।

इ खबरटुडे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस बात की शिकायत पुलिस थाना स्टेशन रोड पर दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत की जांच प्रारंभ कर दी है। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *