Phalgun Month 2024: फाल्गुन माह में लड्‌डू गोपाल को प्रिय है ये चीजें, जानिए किसका लगाना चाहिए बाल गोपाल को भोग

vanshika dadhich
2 Min Read

बहुत से श्रीकृष्ण भक्त घरों में लड्‌डू गोपाल (Laddu Gopal ) की पूजा और सेवा करते हैं। लड्‌डू गोपाल बाल कृष्ण का रूप हैं और उनकी सेवा बच्चों की तरह की जाती है. इसमें उनके भोग का खास ख्याल रखा जाता है। लड्‌डू गोपाल को भोजन में बनने वाले सात्विक चीजों का भोग लगाया जा सकता है। हालांकि, हर माह के अनुसार कुछ खास चीजें होती हैं, जो लड्‌डू गोपाल विशेष प्रिय हैं।फाल्गुन माह (Falgun Month) आ गया है, इस माह विशेष चीजों का भोग लगाएं। आइए जानते हैं फाल्गुन माह में लड्‌डू गोपाल को किन चीजों का भोग (Bhog for Laddu Gopal in Falgun) लगाना चाहिए।

फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व आते हैं।

ऐसे में लड्डू गोपाल को फाल्गुन माह में तीन चीजों का भोग अवश्य लगाना चाहिए

लड्डू गोपाल को फाल्गुन माह में बेर का भोग लगाना चाहिए। चूंकि बेर महादेव का प्रिय माना जाता है, ऐसे में लड्डू गोपाल भी बेर खाकर प्रसन्न हो जाते हैं।

इसके अलावा, फाल्गुन माह में लड्डू गोपाल को दही से बनी चीजों का भोग भी लगाना चाहिए। अगर आप दही से कोई व्यंजन बनाकर भोग नहीं लगा सकते हैं तो दही में चीनी मिलकर मीठे दही का भोग लगा दें। लड्डू गोपाल को मीठे दही का भोग लगाने से पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आने लगती है।

फाल्गुन माह में लड्डू गोपाल को गुजिया का बी भोग अवश्य लगाएं। इस अमाह में होली जैसा महापर्व पड़ता है। होली के दिन गुजिया का विशेष महत्व है। ऐसे में सिर्फ होली वाले दिन ही नहीं बल्कि पूरे माह में आप लड्डू गोपाल को श्रद्धा से गुजिया का भोग लगा सकते हैं और उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।

Also read: Phulera Dooj 2024: जाने कब मनाया जाएगा फुलेरा दूज का पर्व, खेली जाती है फूलों से होली

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *