भारत अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। भारत में कई ऐसे शहर मौजूद हैं, जो सौ- दो सौ नहीं, बल्कि हजारों साल पुराने हैं। वाराणसी इन्हीं शहरों में से एक है। यह सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। आइए जानते हैं इस शहर का समृद्ध इतिहास और इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
हजारों साल पुराना शहर
माना जाता है कि देश की आध्यात्मिक राजधानी कही जाने वाला वाराणसी करीब 3000 साल पुरानी है। इस शहर का इतिहास लगभग 11वीं शताब्दी का है। यह शहर 4000-5000 साल पुराना है।
वाराणसी का आध्यात्मिक महत्व
वाराणसी को भारत की आध्यात्मिक राजधानी कहा जाता है। इस शहर को ‘बनारस’ और ‘काशी’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां मौजूद गंगा और भगवान शिव की वजह से इस शहर का अपना अलग आध्यात्मिक महत्व है। वाराणसी कई वर्षों से दुनियाभर में सांस्कृतिक और धार्मिक केन्द्र रहा है।
इस वजह से वाराणसी कहलाया यह शहर
इस शहर का नाम वाराणसी यहां मौजूद दो स्थानीय नदियों वरुणा नदी और असि नदी से मिलकर बना है। ये दोनों नदियां क्रमशः उत्तर और दक्षिण से आकर गंगा नदी में मिलती हैं। कहा जाता है कि प्राचीन काल में वरुणा नदी को वरणासि ही कहा जाता होगा, जिसकी वजह से यह शहर वाराणसी कहलाया।
भगवान शिव ने बसाई काशी नगरी
भगवान शिव ने करीब 5000 साल पहले इस काशी नगरी की स्थापना की थी। यहां खुद भगवान शिव काशी विश्वनाथ के रूप में विराजमान हैं, जो 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। यही वजह है कि आज भी बनारस हिंदूओं के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है।