अंक ज्योतिष के अनुसार ,व्यक्ति की जन्म तिथि से उसका मूलांक निकाला जाता है। यह मूलांक व्यक्ति के स्वभाव और गुण व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देता है। इसके साथ ही भविष्यवाणी करता है कि कोई व्यक्ति अपने जीवन में कितने सफल हो सकते हैं और किन चीजों में उसे सावधानी बरतनी चाहिए। ज्योतिष के अनुसार ,कुछ विशेष तारीख को में जन्मी लड़कियों को उनकी पति या ससुराल के लिए भाग्यशाली माना गया है।यह लड़कियां न केवल अपने परिवार में सुख-शांति का वास लाती हैं, बल्कि अपने पति की किस्मत भी बदलने की क्षमता रखती हैं।
भाग्यशाली मानी जाती हैं ये जन्मतिथियां
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लड़कियों का मूलांक 2 होता है। इन मूलांक वाली लड़कियों को विशेष रूप से भाग्यशाली माना गया है। कहा जाता है की लड़कियों की कदम रखने से घर में सुख शांति और धन धान्य का वास होता है ,इतना ही नहीं मां लक्ष्मी का रूप भी माना गया है जो परिवार की उन्नति का कारण बनती है।
2 मूलांक वाली लड़कियों का व्यक्तित्व
मूलांक वाली लड़कियां समझदार भावुक और दूरदर्शी होती है। इनके पास हर समस्याओ का समाधान निकालने की अद्भुत क्षमता होती है। अपने रिश्ते को बहुत समझदारी और स्नेह के निभाती है। दिल से साफ सुथरी और दिमाग से तेज लड़कियां अपने जीवन साथी के लिए आदर्श पत्नी और ससुराल के लिए आदर्श बहु मानी जाती है। इनके विचार और सुझाव परिवार और समाज के लिए लाभकारी साबित होते हैं।
पति और ससुराल के लिए लकी कैसे?
दो मूलांक वाली लड़कियों के बारे में कहा जाता है कि वह शादी के बाद अपने पति की किस्मत चमका देता है। ये अपने परिवार के साथ अच्छे रिश्ते निभाती है और हर परिस्थिति में पति का साथ देती हैं। इनके कारण घर में सुख-शांति का माहौल बनता है और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ बढ़ती है।
शादी के बाद परिवार में धन और सुख शांति
अंक ज्योतिष के अनुसार ,दो मूलांक वाली लड़कियां ससुराल में धन और समृद्धि लेकर आती है। उनके कारण परिवार में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इनके आने से घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बढ़ता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।