Mahindra – फिर जारी हुआ XUV 3XO का Teaser, इन फीचर्स की मिली जानकारी

Swati tanwar
2 Min Read

Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई एसयूवी (Mahindra XUV 3XO)को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक और टीजर को जारी किया है जिसमें नई एसयूवी XUV 3XO के और फीचर्स की जानकारी मिल रही है। कंपनी नई एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को देने की तैयारी कर रही है। हम इसकी जानकारी आपको दे रहे हैं।

Mahindra XUV 3XO का दूसरा Teaser जारी

महिंद्रा की ओर से सोशल मीडिया पर नई एसयूवी (XUV 3XO) का दूसरा टीजर जारी किया गया है। कंपनी ने 20 सेकेंड का दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है।

कैसे होंगे फीचर्स

महिंद्रा की ओर से XUV 3XO के 20 सेकेंड के नए वीडियो को जारी किया गया है। जिसमें एसयूवी के और फीचर्स की जानकारी मिल रही है। Mahindra XUV 3X0 में ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर दिया जाएगा, जिसमें पियानो ब्‍लैक फिनिश का उपयोग किया गया है।

इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, रियर स्‍पॉयलर, वेंटिलेटिड सीट्स, इंटीरियर में क्रोम कलर की सीट्स के साथ ही ड्यूल टोन डैशबोर्ड के साथ सिल्‍वर इंसर्ट्स, स्‍टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप और एएमटी ट्रांसमिशन जैसे कुछ फीचर्स को दिया जाएगा।

पहले मिली थी यह जानकारी

कंपनी की ओर से कुछ दिन पहले ही इसके पहले टीजर को जारी किया गया था। जिसमें कनेक्टिड सी शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, फ्रंट में ब्‍लैक रंग की ग्‍लॉसी फिनिश ग्रिल, ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, ग्‍लॉसी फिनिश अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स की जानकारी मिल रही थी।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/maruti-suzuki-sold-more-cars-than-hyundai-tata-and-mahindra-combined-in-march-2024/

किस सेगमेंट में आएगी Mahindra XUV 3XO

माना जा रहा है कि महिंद्रा अपनी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी XUV300 के फेसलिफ्ट वर्जन के तौर पर XUV 3XO को भारतीय बाजार में 29 अप्रैल 2024 को लॉन्‍च करेगी। यह नई एसयूवी मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्‍सन, किआ सोनेट, हुंडई वेन्‍यू को चुनौती देगी।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *