Khoon saaf karne wale fruits – ये 5 फल खून से टॉक्सिक पदार्थों का कर देंगे सफाया, किडनी, लिवर रहेंगे हेल्दी

शरीर में खून की कमी होना या टॉक्सिक होना बेहद हानिकारक है। ब्लड का काम होता है बॉडी में टिशू तक पोषक तत्वों, ऑक्सीजन आदि को पहुंचाना। कई बार खानपान सही ना हो, उसमें टॉक्सिक पदार्थ फिल्टर ना हों तो ये सभी हानिकारक तत्व खून में मिल जाते हैं। इससे कई तरह के रोग हो सकते हैं।

Swati tanwar
2 Min Read

शरीर में खून की कमी होना या टॉक्सिक होना बेहद हानिकारक है। ब्लड का काम होता है बॉडी में टिशू तक पोषक तत्वों, ऑक्सीजन आदि को पहुंचाना। कई बार खानपान सही ना हो, उसमें टॉक्सिक पदार्थ फिल्टर ना हों तो ये सभी हानिकारक तत्व खून में मिल जाते हैं। इससे कई तरह के रोग हो सकते हैं।

खून को साफ करने का काम किडनी करती है, लेकिन टॉक्सिक युक्त चीजों के अधिक सेवन से किडनी, लिवर को भी धीरे-धीरे हानि पहुंचने लगता है। हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से खून शुद्ध और साफ होता है।

  1. चुकंदर- चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो लिवर के कार्यों में सुधार करता है। ब्लड को डिटॉक्सिफाई करता है। चुकंदर खाने से इंफ्लेमेशन कम होता है। शरीर में खून तो बढ़ता ही है, ब्लड से टॉक्सिक पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।
  2. एवोकाडो– इस फल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट कम्पाउंड जैसे विटामिन सी, ई, ल्यूटीन भरपूर होते हैं। एवोकाडो में विटामिन ई होता है, जो स्किन को ऑक्सीडेटिव तनाव और फ्री रैडिकल्स के हानिकारक प्रभावों से बचाते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी काफी होता है।
  3. सेब– रक्त शुद्ध करने के लिए सेब भी एक बेहतरीन और फायदेमंद फल है। इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। यह एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिंस, मिनरल्स और पेक्टिन भी मौजूद होते हैं। सेब में डाइटरी फाइबर होता है, जो शरीर से हेवी मेटल्स को हटाने के लिए भी जिम्मेदार होता है।
  4. ब्लूबेरीज– इसमें विटामिंस, एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ब्लूबेरीज में विटामिन सी भी होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है
  5. संतरा– इसके सेवन से ब्लड में टॉक्सिक पदार्थ जमा नहीं हो पाते हैं और आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *