Indian-origin-cfo- बिना दवा के भारतीय मूल के सीएफओ ने सिर्फ 3 महीने में ठीक किया डायबिटीज

Swati tanwar
2 Min Read

भारतीय मूल के एक चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर ने हाल ही में खुलासा किया कि कैसे उन्होंने बिना कोई दवा लिए अपना डायबिटीज ठीक किया। उनके डॉक्टर ने उन्हें बीमारी के लिए दवा लेना शुरू करने की सलाह दी थी। उन्होंने इसके बजाय दौड़ना शुरू कर दिया, जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल केवल तीन महीनों में सामान्य हो गया। उन्होंने बताया उन्हें कभी दवा लेने की जरूरत नहीं पड़ी।

रवि चंद्रा को डायबिटीज का 2015 में पता चला था

चंद्रा को 2015 में डायबिटीज का पता चला था तब से उन्होंने 29 दौड़ें लगाई हैं – हांगकांग, चीन, ताइवान और भारत में 12 मैराथन, 5 हाफ-मैराथन, 7-10 किलोमीटर दौड़ और 5 अल्ट्रा रन। रेगुलर दौड़ना शुरू करने के ठीक तीन महीने बाद, उनका ब्लड शुगर लेवल सामान्य श्रेणी में वापस आ गया।

हफ्ते में दौड़ते हैं 6 से 9 किलोमीटर:

चंद्रा ने कहा कि वह काम पर जाने से पहले हफ्ते में छह दिन 8 किमी से 9 किमी दौड़ते हैं। शनिवार को काम के बाद, वह लंबी दौड़ के लिए जाते हैं। उन्होंने कहा, मुझे समुद्र के किनारे दौड़ना पसंद है”।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/april-fools-day-6-most-controversial-pranks-in-bollywood/

दौड़ चुके हैं 20,000 किलोमीटर:

सीएफओ का अनुमान है कि जब से उन्होंने दौड़ना शुरू किया है तब से वह लगभग 20,000 किलोमीटर दौड़ चुके हैं। उनके 29 और 24 साल के बच्चे भी अपने पिता को सफल होता देख दौड़ने के लिए प्रेरित हुए। चंद्रा ने कहा कि वह आमतौर पर केवल शाकाहारी भोजन खाते हैं, कभी-कभी मछली या चिकन भी खाते हैं। उनके नाश्ते में ज्यादातर दही चावल, इडली या डोसा होता है। अपने दोपहर के भोजन और रात के खाने में वह अक्सर पकी हुई सब्जियों के साथ परोसे गए चावल खाते हैं। वह नाश्ते के रूप में फल भी खाते हैं। लंबी दौड़ के लिए सेब और संतरे का उपयोग करते हैं।

TAGGED: , ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *