Husband-Wife Relationship – पति-पत्नी में चल रही है अनबन? घर पर करें ये टोटके

पति-पत्नी के रिश्ते में थोड़ी बहुत नोक-झोक तो लगी ही रहती है, लेकिन कई बार ये छोटी-छोटी नोक-झोक ही बड़े झगड़े का रूप ले लेती है। पति-पत्नी के बीच अक्सर अनबन रहने लगती है। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो तनाव हो जाता है। इन अनबन को खत्म कर दोनों के बीच प्रेम बढ़ाने के लिए कुछ उपाय हैं।

Swati tanwar
2 Min Read

इस मंत्र का करें जाप

अगर आपस में अनबन अधिक है, तो संयुक्त रूप से माता पार्वती और भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए। यह पूजा नियमित रूप से हो इसका भी ध्यान रखना चाहिए। भगवान का स्मरण करते हुए अपने मन की बात कहनी चाहिए।

कुंडली में वृहस्पति शुभ अवस्था में न हो तो इसके कारण भी आपस में अनबन बनी रहती है। इसके लिए 7 हल्दी की गांठ को लेकर उसे पीले धागे से बांध कर अपने दांए हाथ में रखना है और भगवान विष्णु को स्मरण करते हुए ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 21 बार जाप करना है।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/know-5-vastu-shastra-tips-to-bring-good-luck-to-your-home/

कुछ चीजों पे ध्यान दें

उपाय के अलावा पति पत्नी को कुछ चीजों का अवश्य ध्यान देना चाहिए। पति के प्रेम, आदर में सर्वप्रथम अधिकार पत्नी का होता है। वैसे ही पत्नी को अपने पति से हमेशा आदर और प्रेम से बात करनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की आपसी अनबन न हो।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *