Gulmarg- गुलमर्ग की ड्रोन से ली गई खूबसूरत तस्वीर, शून्‍य से नीचे पहुंचा तापमान

कश्मीर का पर्यटन स्थल गुलमर्ग कई फीट बर्फ से ढका हुआ है। एक ड्रोन फुटेज ने बर्फ से ढके इस इलाके की खूबसूरती को दिखाया है। पिछले 72 घंटों से तापमान शून्‍य से काफी नीचे बना हुआ है।

Swati tanwar
2 Min Read

कश्मीर का पर्यटन स्थल गुलमर्ग कई फीट बर्फ से ढका हुआ है। एक ड्रोन फुटेज ने बर्फ से ढके इस इलाके की खूबसूरती को दिखाया है। पिछले 72 घंटों से तापमान शून्‍य से काफी नीचे बना हुआ है।

उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट से दिन भर के लिए सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

चारों ओर बर्फ ही बर्फ
गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद के इस वीडियो में रास्‍ते से गुजरती गाड़ियां नजर आ रही है। उनके चारों ओर बर्फ ही बर्फ है। साथ ही बर्फ से ढके पेड़ भी नजर आ रहे हैं। घर और दूसरी इमारतें बर्फ से ढकी हैं। कई पर्यटक भी इसका लुत्‍फ उठाते देखे जा सकते हैं।

48 घंटों में मध्‍यम से भारी बर्फबारी का अनुमान
कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में घाटी में मध्यम से भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान बताया है। कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। मोटर चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है।

पहलगाम में शून्‍य से 8 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान
दक्षिण कश्मीर में पहलगाम पर्यटक स्थल का तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *