महिंद्रा की नई xuv 400 का इलेक्ट्रिक वर्जन आने वाला है मार्केट में ,यहां जाने कोनसे फीचर्स से होगी लैस

Saroj Kanwar
3 Min Read

महिंद्रा की ओर से जल्द ही XUV 400 EV ev का फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया जा सकता है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक ,कंपनी की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। 3×0 के बाद XUV 400EV फेसलिफ्ट पर क्या जानकारी सामने आई है। हम आपको उसके बारे में ख़बर बताते हैं।

कंपनी की ओर से इसके लिए होमो लोगेशन दस्तावेज की जानकारी सामने आई है

महिंद्रा की ओर से xuv3x0 को लॉन्च करने के बाद अब जल्दी ही suv 400 ev के फेसलिफ्ट वर्जन को भीकार कंपनी की ओर से पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक ,कंपनी की ओर से इसके लिए होमो लोगेशन दस्तावेज की जानकारी सामने आई है जिसमें इसके और वेरिएंट्स को भी लाने की जानकारी मिल रही है।

दस्तावेज के मुताबिक ,फेसलिफ्ट वेरिएंट में मौजूद वेरिएंट की तरह 34.5kWh और 39.4 kWh क्षमता की एलसीजी सेल बैटरी की विकल्प दिए जाएंगे , साथ ही तीसरे विकल्प के तौर पर 39.4kwh की क्षमता की फ्रांसिस सेल का विकल्प मिल सकता है। इसमें लगी मोटर से 150 ps की पावर मिलेगी। सिंगल चार्ज में से अधिकतम 456 किलोमीटर तक चलाया जाए सकेगा और उसकी टॉप स्पीड भी 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।

XUV 400 Facelift में कई फीचर्स को जोड़ेगी

रिपोर्ट के मुताबिक ,कंपनी की ओर XUV 400 Facelift में कई फीचर्स को जोड़ेगी। कम्पनी की और से 3×0 में दिए जाने वाले कई फीचर्स 400 ev फेसलिफ्ट शामिल किया जा सकता है जिसमे नई हेड लाइट ,एलईडी डीआरएल ,17 इंच एलॉय व्हील्स ,रियर कनेक्टिड टेल लाइट्स , लेवल २ ADAS ,पैनोरोमीक सनरूफ जैसे कई फीचर्स शामिल है। इसके साथ ही कुछ वेरिएंट्स में सॉफ्ट टच फीचर को भी दिया जा सकता है। जैसे 3XO के कुछ वेरिएंट्स में ऑफर किया जा रहा है।

वेरियंट्स

कंपनी की ओर से suv 400 की मौजूदा वर्जन में EC और EL प्रो वेरिएंट का ऑफर किया जाता है। लेकिन फेसलिफ्ट वर्जन कंपनी की ओर सेEC L, EC L(O), EC LL, EL LL (O), EL LH, EL LH (O), EL PH और EL PH (O) वेरिएंट में लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इसकी लंबाई 4200 MM होगी 1821MM चौड़ाई होगी। इसका व्हीलबेस भी 2600 mm का होगा। स्काई रैक के साथ इसकी ऊंचाई 1634 एमएम की होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *