Flop Hero became Villain – 250 करोड़ की मूवी में विलेन बना फ्लॉप हीरो, फीस में मिले महज 5-7 करोड़

बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड सेट हो रहा है जो एक्टर फिल्मों में हीरो बनकर सफल नहीं हो पा रहा है, वह विलेन बन सफल हो रहा है। बॉबी देओल, संजय दत्त, सैफ अली खान ऐसे ही कलाकार हैं, जब हीरो से पॉपुलैरिटी कम हुई, तो विलेन बन सफलता हासिल की। अब बॉलीवुड का एक यंग एक्टर भी इसी राह पर चल पड़ा है।

Swati tanwar
2 Min Read

बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड सेट हो रहा है जो एक्टर फिल्मों में हीरो बनकर सफल नहीं हो पा रहा है, वह विलेन बन सफल हो रहा है। बॉबी देओल, संजय दत्त, सैफ अली खान ऐसे ही कलाकार हैं, जब हीरो से पॉपुलैरिटी कम हुई, तो विलेन बन सफलता हासिल की। अब बॉलीवुड का एक यंग एक्टर भी इसी राह पर चल पड़ा है।

हीरो बना विलेन

इस साल रिलीज होने वाली मेगाबजट फिल्म में 38 साल का हीरो, विलेन बन गया है। इस हीरो की पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और रातों-रात वह स्टार बन गया था लेकिन इसके बाद से एक्टर को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली। अब अपकमिंग फिल्म से उसका पहला लुक भी रिवील कर दिया गया है।

ये है फिल्म का नाम

फिल्म का नाम ‘सिंघम अगेन’ है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह फिल्म 250 करोड़ रुपए में बन रही है। अजय देवगन लीड रोल में हैं। अजय के अलावा फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार का कैमियो है। फिल्म से दोनों के लुक को भी जारी किया गया है। करीना कपूर का भी बेहतरीन लुक सामने आ चुका है। वह अजय देवगन के अपॉजिट दिखाई देंगी। यह एक मेगा बजट मल्टी स्टारर फिल्म है।

ये है विलेन

अर्जुन कपूर विलेन का किरदार निभा रहे हैं। अर्जुन का फिल्म से लुक भी रिवील किया गया है। इस फिल्म के जरिए वह रणवीर सिंह के साथ 10 साल बाद कोई फिल्म कर रहे हैं। इससे पहले दोनों गुंडे में लीड हीरो के तौर पर दिखे थे।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/allu-arjun-confirms-pushpa-part-3-says-there-is-scope-for-a-multi-film-franchise/

अर्जुन कपूर की फीस करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और यहां तक टाइगर श्रॉफ से भी कम बताई जा रही है। दीपिका पादुकोण एक फिल्म के लिए 15-20 करोड़ रुपए, करीना कपूर खान 10-12 करोड़ रुपए, टाइगर श्रॉफ की 25 करोड़ रुपए जबकि अर्जुन कपूर 5-7 करोड़ रुपए लेते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *