ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डेविड वॉर्नर, जो इन दिनों आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने 2024 में बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ की फिल्म के लिए अपनी बेकरारी जाहिर की है। इतना ही नहीं एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस कह रहे हैं कि अगर डेविड वॉर्नर का कैमियो फिल्म में हुआ तो यह कॉन्सर्ट हो जाएगा।
इस फिल्म के लिए हैं एक्साइटेड
इंस्टाग्राम पर अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 द रुल का एक पोस्टर शेयर करते हुए क्रिकेटर ने लिखा- मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। टीज़र 8 अप्रैल को आ रहा है। इसके साथ उन्होंने इमोजी भी शेयर किया है। पोस्ट को देखते ही अल्लू अर्जुन ने शुक्रिया अदा किया है। एक यूजर ने लिखा- हम भी इंतजार कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई अल्लू अर्जुन से ज्यादा एक्साइटेड लग रहे हैं।
रश्मिका मंदाना ने भी पोस्टर किया था शेयर
रश्मिका मंदाना ने 28वें बर्थडे पर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था, जिसमें वह श्रीवल्ली के नए अवतार में नजर आई थीं। पोस्टर में उन्होंने ग्रीन कलर की साड़ी और सोने के गहने पहने थे और वह खूबसूरत लग रही थीं। फैंस ने सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ की थी।