CNG MPV: इन तीन एमपीवी में मिलता है सीएनजी का विकल्‍प

पेट्रोल के महंगा होने के साथ ही डीजल कारों पर 10 साल के बाद एनसीआर में बैन के कारण कंपनियों की ओर से CNG ईंधन के साथ कुछ MPV को ऑफर किया जाता है। हम आपको ऐसी तीन MPV की जानकारी दे रहे हैं, जिनको सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है।

Swati tanwar
2 Min Read

पेट्रोल के महंगा होने के साथ ही डीजल कारों पर 10 साल के बाद एनसीआर में बैन के कारण कंपनियों की ओर से CNG ईंधन के साथ कुछ MPV को ऑफर किया जाता है। हम आपको ऐसी तीन MPV की जानकारी दे रहे हैं, जिनको सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है।

Maruti Ertiga CNG MPV

मारुति की ओर से Ertiga को सीएनजी के विकल्‍प के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें सीएनजी को वीएक्‍सआई ऑप्‍शनल और जेडक्‍सआई ऑप्‍शनल वेरिएंट्स में लाया जाता है जिनकी एक्‍स शोरूम कीमत की शुरूआत 10.78 लाख रुपये होती है। इसके सीएनजी के टॉप वेरिएंट को 11.88 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह एमपीवी एक किलो सीएनजी में 26.11 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है।

Toyota Rumion CNG MPV

कंपनी सिर्फ एक ही वेरिएंट एस में सीएनजी को देती है। इसके एस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 11.39 लाख रुपये है। कंपनी के मुताबिक यह एमपीवी एक किलो सीएनजी में 26.11 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/kia-k4-replaces-the-forte-in-the-brands-global-line-up/

Maruti XL6 CNG MPV

कंपनी की इस MPV के सीएनजी वेरिएंट जेटा की एक्‍स शोरूम कीमत 12.56 लाख रुपये है। इस एमपीवी को एक किलो सीएनजी में 26.32 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *