Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल को, जाने लें इस दिन से जुड़े नियम

Swati tanwar
1 Min Read

चैत्र मास में आने वाली पूर्णिमा को चैत्र पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन विष्णु भगवान और सत्य नारायण की पूजा की जाती है। इस दिन हनुमान जंयती भी मनाई जाती है।

चैत्र पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। इस बार चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल को है। आइए जानते हैं कि चैत्र पूर्णिमा के दिन कौन से काम बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए।

चैत्र पूर्णिमा के दिन न करें ये काम

  • चैत्र पूर्णिमा के दिन से सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
  • इस दिन गलती से भी तामसिक भोजन, मांसाहार और शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • चैत्र पूर्णिमा के दिन अपना आचरण बिल्कुल शुद्ध रखना चाहिए।
  • पूर्णिमा के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए।
  • पूर्णिमा की रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे चंद्र दोष लगता है और जीवन में धन हानि समेत कई मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। चैत्र पूर्णिमा के दिन मन को शांत रखना चाहिए और क्रोध, ईर्ष्या, और नकारात्मक विचारों से बच कर रहना चाहिए।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *