Chaitra Navratri 2024 Bhog: धन में चाहते हैं वृद्धि, तो जानें देवियों को किस दिन क्या भोग लगाएं

Swati tanwar
3 Min Read

हिंदू नववर्ष के साथ चैत्र नवरात्र की शुरुआत आज से हो गई है। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। चैत्र नवरात्र के दौरान नौ देवियों को अलग-अलग तरह का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि भोग लगाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं किस दिन किस मां को किस चीजों का भोग लगाना चाहिए।

पहला दिन

पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा के दौरान गाय के घी से बना हलवा और रबड़ी का भोग लगा सकते हैं।

दूसरा दिन

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने का विधान है। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी के भोग में शक्कर और पंचामृत को शामिल करें।

तीसरे दिन

चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। इस दिन उन्हें दूध से बनी चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से साधक को धन का लाभ मिलता है।

चौथे दिन

चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की उपासना की जाती है। मां कुष्मांडा को मालपुआ अर्पित करना फलदायी माना जाता है।

पांचवें दिन

पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाने का विधान है। इससे व्यक्ति के बिजनेस और करियर में उन्नति होती है।

छठे दिन

छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन मां कात्यायनी को शहद का भोग लगना उत्तम माना जाता है। इससे जातक को धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

सातवें दिन

सातवें दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। इस दिन सुबह पूजा करने के बाद मां कालरात्रि को गुड़ से बनी चीजों को भोग लगाएं। इससे साधक रोग मुक्त होता है।

आठवें दिन

आठवें दिन महागौरी को नारियल का भोग लगाना चाहिए। इससे साधक की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।

alsoreadhttp://Solar-eclipse – अंतरिक्ष से कैसा दिखा पूर्ण सूर्य ग्रहण, NASA ने किया शेयर

नौवें दिन

नौवें दिन मां सिद्धिदात्री को पूड़ी, खीर या हलवा का भोग लगा सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *