Anushka-sen – अनुष्का सेन ने खरीदा करोड़ों का बंगला, महज 21 साल की उम्र में पूरा किया सपना

मुंबई में घर बनाना कोई हंसी मजाक का काम नहीं है। अगर आलीशान घर चाहिए, तो एक ही बार में करोड़ों खर्च करने पड़ते हैं। बड़े-बड़े स्टार्स भी ये काम तब ही कर पाते हैं जब अपना करियर ढंग से बना लेते हैं।

Swati tanwar
2 Min Read

मुंबई में घर बनाना कोई हंसी मजाक का काम नहीं है। अगर आलीशान घर चाहिए, तो एक ही बार में करोड़ों खर्च करने पड़ते हैं। बड़े-बड़े स्टार्स भी ये काम तब ही कर पाते हैं जब अपना करियर ढंग से बना लेते हैं।

लेकिन बालवीर और यहां मैं घर-घर खेली की एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने महज 21 साल की उम्र में ये सपना पूरा कर लिया है। मुंबई में उन्होंने करोड़ों रुपए का आलीशान घर खरीदा है।

हमारा नया घर
अनुष्का सेन ने अपने इस नए और आलीशान घर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा कि हमारा नया घर। इस कैप्शन के साथ उन्होंने घर की चाबी पकड़े हुए कुछ फोटो पोस्ट किए हैं, जिसमें वो ऊंचाई पर स्थित एक घर की बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं।

उनके साथ उनकी फैमिली भी है। इस बालकनी से मुंबई शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। अनुष्का सेन भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उनके चेहरे की मुस्कान ये जाहिर कर रही है कि वो इस नए घर को पाकर कितनी खुश हैं। इन तस्वीरों में एक तस्वीर में भगवान गणेश की प्रतिमा भी दिखाई दे रही है।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/because-of-all-this-our-relationship-ankita-lokhande-on-her-remarks-about-divorcing-vicky-jain-on-bb17/

वेब सीरीज में करेंगी काम
अनुष्का सेन यहां मैं घर घर खेली और बालवीर में तो दिख ही चुकी हैं। इसके बाद वो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आईं। अब बहुत जल्द वो वेब सीरीज में किस्मत आजमाती हुई भी दिखाई देंगी। उनके नए घर की पोस्ट के बाद फैन्स उन्हें इस उपलब्धि के लिए भी बधाइयां दे रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *