ABP C-Voter Survey : राजस्थान में सर्वे रिपोर्ट ने चौंकाया, जाने कांग्रेस को कितनी सीटों पर लगेगा झटका

Swati tanwar
2 Min Read

राजस्थान में दो चरणों के तहत 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव सभी 25 सीटों पर हैं। इनमें से 12 सीटों पर पहले चरण मेंं मतदान होगा। दूसरे चरण में शेष 13 सीटों पर होगा। सर्वे रिपोर्ट अब सामने आई है, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस सर्वे रिपोर्ट में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है। राजस्थान में एक बार फिर बीजेपी के खाते में 25 में से 25 सीटें बताई गई हैं। बीजेपी पर 55% वोटर्स को विश्वास है। दूसरे नंबर पर इंडिया गठबंधन रहा है।

सर्वे रिपोर्ट में राजस्थान के नतीजों के बारे में क्या?

कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है, यानी सर्वे रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस का एक बार फिर क्लीन स्वीप हो सकता है। इस सर्वे रिपोर्ट के बाद कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बज चुकी हैं।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/neet-pg-2024-application-form-to-be-out-today-at-nbe-edu-in-check-how-to-apply-fee-more/

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक विश्वास बीजेपी के साथ

सर्वे में सबसे अधिक वोट बीजेपी के खाते में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 55% लोग बीजेपी को वोट देंगे। जबकि दूसरे स्थान पर इंडिया गठबंधन है। इंडिया गठबंधन को 39 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। इसके अलावा 6% लोगों ने अन्य दलों को वोट देने की बात कही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *