हर साल, क्रिसमस और नए साल के दिन लोग नई जगहों पर जाकर त्योहार मनाने की योजना बनाते हैं। दिल्ली के आसपास कई खूबसूरत स्थान हैं, जहां लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए सबसे ज्यादा आते हैं। ये जगहें देश की शीर्ष पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल हैं।
हर साल क्रिसमस और नए साल के दिन लोग नई जगहों जाकर त्यौहार मनाने की योजनाबनाते है। अगर आप इस बार अपने त्योहारों को खास बनाना चाहते हैं, तो ऐतिहासिक शहर आगरा ,प्रकृति से भरपूर नैनीताल ,रोमांटिक मनाली जैसे स्थलों पर जा सकते हैं। यह डेस्टिनेशन ने सिर्फ आपका अनुभव यादगार बनाएंगे बल्कि नए साल का स्वागतएक अलग अंदाज में करने का अवसर पर प्रदान करेंगे।
जम्मू और कश्मीर
जम्मू और कश्मीर जिसे धरती का स्वर्ग माना जाता है। सर्दियों में पर्यटकों को आकर्षित करता है। गुलमर्ग और सोनमर्ग स्थलों पर बर्फबारी का दृश्य तंत्र भाव होता है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर यहां का शांत वातावरण परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए और अत्यंत भव्य होता है। इसके अतिरिक्त, स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के शौकीनों के लिए यह क्षेत्र एक उत्कृष्ट विकल्प है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और रोमांचक गतिविधियां पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करती हैं।
मनाली
हिमाचल प्रदेश का मनाली बर्फीले मौसम और रोमांचक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। सर्दियों में यहां का तापमान शून्य के करीब पहुंच जाता है जिससे यह बर्फ प्रेमियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बन जाता है। न्यू ईयर पर सोलंग वैली और रोहतांग के पास में एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे पैराग्लाइडिंग, स्नोबाइकिंग और ट्रेकिंग (tracking) का मजा लिया जा सकता है।
उदयपुर
यदि आप शांति और भव्यता के साथ अपना समय बिताना चाहते हैं, तो राजस्थान का उदयपुर (Udaipur) आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। यह शहर अपनी खूबसूरत झीलों, महलों और संस्कृति के लिए फेमस है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर यहां की झीलों के किनारे सजी रोशनी और रंगीन माहौल आपके जश्न को खास बना देगा।
वाराणसी
जो लोग आध्यात्मिक शांति की तलाश में है और उनके लिए वाराणसी एक बेस्ट डेस्टिनेशन है। गंगा घाट पर आरती के समय शांति और आध्यात्मिकता का अनुभव को आपके साल के अंत को यादगार बन सकता है यहां क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर भीड़भाड़ कम होती है जिससे आप अपने परिवार के साथ सुकून भरे पर पल में बिता सकते हैं।
अमृतसर
पंजाब के अमृतसर में स्थित गोल्डन टेंपल के एक ऐसी जगह है जहां किसी को एक बार जरूर जाना चाहिए। क्रिसमस के मौके पर यहां का शांतिपूर्ण माहौल और गुरुद्वारे की रोशनी से सजा वातावरण आत्मा कोसुकून देता है।
यूरोप और कजाकिस्तान
अगर आप इंटरनेशनल डेस्टिनेशन पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यूरोप एक बेहतरीन विकल्प है। स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया की रमणीय घाटियां आपकी यात्रा को यादगार बनाएंगी। वहीं, कजाकिस्तान के आधुनिक शहरों में अद्भुत संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं। यहां की बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाएं और खूबसूरत परिदृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। यूरोप और कजाकिस्तान दोनों ही अपने अनोखे आकर्षण के लिए प्रसिद्ध हैं, जो आपकी यात्रा को और भी रोचक बनाएंगे।