सोयाबीन की आवक बढ़ने से बाजार में गिरावट के संकेत, नीलामी भाव 4067 रुपए रहा, आज सोयाबीन में ₹100 की गिरावट।

Saroj Kanwar
2 Min Read

सभी मंडियों में आज सोयाबीन के भाव में ₹100 की गिरावट दर्ज की गई है। सोयाबीन 4500 से लेकर 4700 रुपए प्रति क्विंटल तक आज बिक रहा है।

किसानों ने करीब 3 करोड़ रुपए की सोयाबीन बेची। बीते 15 दिन में प्लांट्स ने भी 350 रुपए तक भाव घटा दिए। पहले 4950 रुपए का ऑफर था, अब 4550 से 4600 रुपए तक आ गया है। ऑफ सीजन में आक्क बढ़ने से बाजार में गिरावट का संकेत मिल रहा है। विदेशों में लगातार तेल के दाम गिर रहे हैं।

इधर, प्लांट्स की सोया खली नहीं बिक रही। इससे व्यापार ठप होने की स्थिति बन गई है। एक माह में सोयाबीन का सीजन पूरी तरह शुरू हो जाएगा। कि सानों के अनुसार फसल अभी ठीक-ठाक है। जहां बीमारी लगी है, वहां रोकथाम की कोशिश की जा रही है। सोयाबीन कारोबारी अमर अग्रवाल ने बताया बहुत ज्यादा गिरावट पर किसान सोयाबीन नहीं बेचते।

इन दिनों प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में भारी आवक हो रही है। उज्जैन बेल्ट में एकतरफा उपज होने से किसान तेजी से रोका गया माल बेच रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने पिछले साल 4892 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी की थी। इस बार 4425 से 4450 रुपए के टेंडर पास किए हैं। खरीदारों की रुचि कम होने से माल धीरे-धीरे बिक रहा है।

मंडी सचिव आश्विन सिन्हा ने बताया किसानों से किसी भी प्रकार की
कृषि उपज नहीं ली जाए, इसका ऐलान माइक से लगातार करवाया जा रहा है। मंडी व्यवस्था में इलेक्ट्रॉनिक छोटे तौलकटि की जांच के निर्देश मंडी प्रांगण प्रभारी को दिए गए हैं। अभी तक स्थिति सामान्य बनी हुई है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *