वास्तु टिप्स: घर में फ्रिज के ऊपर न रखें दवाइयां और अन्य चीजें, बढ़ सकती हैं परेशानियां

bollywoodremind.com
2 Min Read

आज फ्रिज हर घर में इस्तेमाल होने वाली एक महत्वपूर्ण मशीन है। अक्सर लोग अनजाने में फ्रिज पर कुछ चीजें रख देते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं फ्रिज के वास्तु नियम.

कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए

कई लोगों को फ्रिज के ऊपर पैसे आदि रखने की आदत होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्रिज के ऊपर कभी भी पैसा और सोना आदि नहीं रखना चाहिए। इससे बिजनेस में घाटा हो सकता है. कई लोगों की आदत होती है कि वे अपने फ्रिज के ऊपर बच्चों के मेडल या ट्रॉफी आदि रखते हैं। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है.

इन पौधों को न रखें फ्रिज पर

कई लोग सजावट के लिए फ्रिज पर पौधे आदि भी रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस के पौधों को कभी भी फ्रिज के ऊपर नहीं रखना चाहिए। बांस के पौधे रखने से आपको कोई लाभ नहीं मिलता है।

दवाइयों का असर ख़त्म हो जाता है

फ्रिज के ऊपर दवाइयां रखने से उनका असर खत्म हो जाता है। विज्ञान भी इस बात को मानता है. फ्रिज से निकलने वाली गर्मी दवाइयों पर असर डालती है.

फ्रिज को किस दिशा में रखना चाहिए

फ्रिज को हमेशा दीवार से कम से कम एक फीट की दूरी पर रखना चाहिए। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए फ्रिज को हमेशा पश्चिम दिशा में रखें। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम दिशा भी शुभ मानी जाती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *