Video :जब असम में बाढ़ में फंस गया बछड़ा तो जान को जोखिम में डालकर शख्स ने ऐसे बचाई उसकी जान

Saroj Kanwar
3 Min Read

वैसे तो सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो देखने के बाद हमें गुस्सा आता है वहीं कुछ वीडियो हमारा दिल जीत लेते हैं। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है एक शख्स उफनती नदी में अपनी जान बचाने की बाजी लगाकर एक बछड़े की जिंदगी बचा रहा है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है । वायरल वीडियो तब का बताया जा रहा है इस समय असम में बाढ़ आई हुई है। इस कारण से कई जिंदगियां तबाह हो रही है। क्या इंसान और क्या जानवर। सबको परेशानी हो रही है इंसान तो इंसान किसी तरह से बचे जा रहे हैं। मगर जानवरों का बुरा हाल है। ऐसे में एक शख्स ने बछड़े को बचाकर मानवता का पाठ पढ़ा रहा है। यह वीडियो संदेश देता है कि दुनिया में अभी भी इंसानियत खत्म नहीं हुई है। असम में बाढ़ से लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं और बृहस्पतिवार को राज्य के प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

एक आधिकारिक बुलेटिन में जानकारी दी गई है। बुलेटिन में बताया गया है की बाढ़ के कारण राज्य के 29 जिलों में 16 पॉइंट 50 लाख से अधिक लोग प्रभावित है। ब्रह्मपुत्र, दिगारू और कोलोंग नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वही कामरूप जिले में अलर्ट जारी किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को गुवाहाटी के मालीगांव, पांडु पोर्ट और मंदिर घाट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

शर्मा ने बुधवार देर रात सभी जिलों आयुक्तों के साथ बाढ़ की स्थिति पर एक बैठक की अध्यक्षता की इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों से कहा कि वह 15 अगस्त से पहले सभी पुनर्वास दांवो के अनुसार पूरा करें और मुख्यालय को सटीक जानकारी प्रदान करें ताकि लोगों को राहत प्रदान की जा सके।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *