Vastu Tips: घर में इस रंग के घोड़े की तस्वीर लगाने से मिलेगी सुख-शांति

vanshika dadhich
2 Min Read

वास्तु शास्त्र में इंदु प्रकाश से जानिए घर में घोड़े की तस्वीर या मूर्ति किस रंग की होनी चाहिए। घोड़े के रंग का घर पर क्या प्रभाव पड़ता है? वैसे तो हर रंग के घोड़े प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक होते हैं, लेकिन घर में लगी तस्वीर या मूर्ति के लिए सफेद रंग के घोड़ों की मूर्ति या तस्वीर का चयन करना बेहतर होता है। घोड़ा शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है और सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। यह अशांति को शांत करने का प्रतीक है और शिक्षा प्राप्ति तथा जीवन में सकारात्मकता का संचार करने में सहायक है।

यह हमारे मन और मस्तिष्क को शुद्ध करता है। यह हमें आध्यात्म से जोड़े रखने में सहायक है। इसलिए घर में सफेद रंग के घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति लगानी चाहिए। इसके अलावा कुछ और भी अहम बातें हैं।

चित्र में घोड़े अलग-अलग दिशाओं में दौड़ते हुए नहीं होने चाहिए। सभी सामने की ओर आते हुए एक सीधी रेखा में होने चाहिए। मूर्ति रखते समय ध्यान रखें कि घोड़ा बिना लगाम का हो। घोड़े की चाल कभी भी बाधित नहीं होनी चाहिए। घोड़े की तस्वीर को दीवार पर लगाने के अलावा आप इसे अपने ऑफिस के डेस्कटॉप की स्क्रीन पर भी लगा सकते हैं।

Also read: Vastu tips : घर की इस दिशा में होता है राहु-केतु का वास, यहां भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना हो जाएंगे गरीब!

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *