सावन में आ रहे है ये सपने तो यहां जाने इनके शुभ -अशुभ संकेत

Saroj Kanwar
2 Min Read

हमे कई तरह के सपने आते है जिनमे कुछ शुभ होता है तो वही कुछ अपने अशुभ होते हैं। ऐसे में यदि भगवान शिव के प्रिया महीने सावन में कोई सपने में चीज दिखाई दे तो इसका खास मतलब हो सकता है। ऐसे में चलिए जानते है सावन में कौन-कौन सेसपने व्यक्ति को भोलेनाथ की कृपा का संकेत देते है।

शुभ सपने

सावन में सपने में शिवलिंग दिखाई देना बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ ये माना जाता है की भगवान शिव की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है। अगर आपके सपने शिव मंदिर दिखाई देता है तो यह आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि आने का संकेत हो सकता है।

सपने में सांप का आना

वैसे सांप को देखकर कोई भी डर सकता लेकिन सावन के महीने सपने में सांप देखना बहुत ही शुभ होता है । यदि अपने सपने में खुद को सांप को पकड़ते हुए देखा है तो इसका अर्थ है कि जल्दी ही आपके धन की प्राप्ति होने वाली है। सफेद रंग के सांप को देखने का मतलब है कि आपके मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है ।

मिलती है शिवजी की कृपा

किसी व्यक्ति को सावन के दौरान भगवान शिव ध्यान मुद्रा में बैठे नजर आते हैं तो इसे भी खास संकेत समझा जाता है। इसका अर्थ है की भगवान शिव के शिव कृपा आपको मिलने वाली है जिसे मान सम्मान वृद्धि होती है। इसके साथ ही अगर आपको सपने में गंगा मां के दर्शन होते हैं तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कुछ अच्छे बदलाव आने वाले हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *