मध्य प्रदेश के इस जिले में 3 सितंबर को रहेगी छुट्टी, कलेक्टर ने दिया आदेश, जानें क्या है वजह 

Saroj Kanwar
2 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में डोल ग्यारस पर बहुत बड़ा आयोजन किया जाता है। यहां सभी मंदिरों के एक साथ विमान निकलते हैं। इसकी वजह से भीड़ भी काफी ज्यादा हो जाती है और ट्रैफिक व्यवस्था भी गड़बड़ हो जाती है।

  3 सितंबर को ही डोल ग्यारस है ऐसे में कलेक्टर ने 3 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी है। यहां तेजी से कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। 3 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए तुलसी सरोवर में पानी के अंदर भी बैरिकेडिंग कर दी गई है और चबूतरे की पुताई का काम किया जा रहा है इसके साथ ही सरोवर की सफाई का काम भी शुरू हो गया है।

 शहर में सजावट किया जा रहा है।  आपको बता दे की सभी मंदिरों से भगवान को अभियान में स्थापित करके सराफा बाजार में एकत्रित किया जाएगा। यहां एक साथ विमान तुलसी सरोवर पहुंचेंगे और भगवान को जल विहार कराया जाएगा।

 इस कार्यक्रम के लिए सोमवार को पुजारी संघ के द्वारा हनुमान धर्मशाला मंदिर में कार्यक्रम के लिए बैठक भी की गई लेकिन बैठक में हनुमान धर्मशाला ट्रस्ट का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ तो इसे पुजारी ने अपमान भी बताया है। हालांकि कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से की जा रही है।

 कलेक्टर आदित्य सिंह ने ढोल ग्यारस पर पूरे जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है वहीं सोमवार को एसपी विनीत कुमार जैन ने शहर का अभिमान मार्ग भी देखा। जहां-जहां से विमान निकलेंगे और उसे जगह पर पुलिस की सुरक्षा कैसी है इस बात का निरीक्षण भी SP के द्वारा किया गया। भीड़ बढ़ने पर रूट डायवर्ट भी किया गया है। शहर के लोगों को इस दौरान किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया है। कल पूरे जिले में छुट्टी रहेगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *