Star Couples – अनुष्‍का-विराट से लेकर शाहरुख-गौरी तक, ये हैं बॉलिवुड के पावर कपल

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल हैं, जिन्होंने मिसाल कायम की है। लोग उनका नाम लेकर कहते हैं कि 'जोड़ी हो तो ऐसी'। आज हम इन्हीं जोड़ियों से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं।

Swati tanwar
2 Min Read

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल हैं, जिन्होंने मिसाल कायम की है। लोग उनका नाम लेकर कहते हैं कि ‘जोड़ी हो तो ऐसी’। आज हम इन्हीं जोड़ियों से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं।

शाहरुख खान-गौरी खान से लेकर अनुष्का शर्मा-विराट कोहली तक, ऐसे 8 कपल्स हैं, जिन्हें पावर कपल कहा जाता है। इन्होंने हर कदम पर अपने हमसफर का साथ दिया और लोगों को प्यार पर यकीन करने पर मजबूर कर दिया।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक ऐड की शूटिंग के दौरान हुई। दोनों ही हेल्थ का पूरा ख्याल रखते हैं। वे एक-दूजे के इमोशंस की कद्र करते हैं। एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। पति-पत्नी से ज्यादा वो फ्रेंड्स बनकर साथ रहते हैं। इनकी एक प्यारी सी बेटी भी हुई है, जिसका नाम वामिका रखा है।

शाहरुख खान-गौरी खान
शाहरुख ने जब इस इंडस्ट्री में कदम रखा, उससे पहले ही गौरी उनके साथ थी। फैंस कहते हैं कि शाहरुख और गौरी का मिलना किस्मत में पहले से लिखा था। इस जोड़ी को लोगों का बेशुमार प्यार मिलता रहा है।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। उन्होंने अपने प्यार को शादी की मंजिल तक पहुंचाया और अब एक बेटी के पैरेंट्स भी बन गए हैं।

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप
दोनों चंडीगढ़ में 12वीं क्लास की कोचिंग में एक साथ पढ़ते थे। दोनों दो बच्चों के पैरेंट्स हैं और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

सोनम कपूर-आनंद आहूजा
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों ने शादी की और अब मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं।

alsoreadयश, शाहरुख खान साथ करेंगे काम? केजीएफ स्टार शाहरुख के साथ स्क्रीन साझा करने के इच्छुक हैं लेकिन एक दिक्कत है

करीना कपूर-सैफ अली खान
करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को 10 साल हो चुके हैं और इससे पहले दोनों ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों के दो बेटे हैं, तैमूर और जेह।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *